शव रख कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन, पांच पर केस दर्ज

जासं, कौशांबी : मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के सेहिया आमद करारी गांव में वृद्ध का अपहरण कर सिराथू तहसील

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Jun 2018 09:01 PM (IST) Updated:Thu, 21 Jun 2018 09:01 PM (IST)
शव रख कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन, पांच पर केस दर्ज
शव रख कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन, पांच पर केस दर्ज

जासं, कौशांबी : मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के सेहिया आमद करारी गांव में वृद्ध का अपहरण कर सिराथू तहसील ले जाकर भूमि बैनामा कराए जाने के मामले में पुलिस ने अब तक केस नहीं दर्ज किया था। गुरुवार को कैंसर पीड़ित वृद्ध की मौत हो गई। नाराज परिजनों ने शव रखकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। डीएम के निर्देश पर इंस्पेक्टर पवन त्रिवेदी ने पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

सेहिया आमद करारी निवासी ललुवा प्रसाद कैंसर पीड़ित था। वह 23 मई की सुबह जिला अस्पताल इलाज कराने जा रहे थे। इस बीच महुआखाड़ा गांव के समीप ललुवा प्रसाद का अपहरण कर लिया गया। विपक्षियों ने सिराथू तहसील ले जाकर ललुवा प्रसाद से जबरन एक बीघा से अधिक भूमि का बैनामा करा लिया गया। चंगुल से छूटे ललुवा प्रसाद ने मामले की शिकायत पुलिस से की। बेटे ओमप्रकाश का आरोप है कि अब तक केस नहीं दर्ज किया गया। वहीं गुरुवार की सुबह कैंसर पीड़ित ललुवा प्रसाद की मौत हो गई। यह देख परिवार वालों के होश उड़ गए। आक्रोशित परिजन ग्रामीणों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे और शव रखकर प्रदर्शन करने लगे। जानकारी होने पर जिलाधिकारी ने पूरे प्रकरण को समझा और इंस्पेक्टर को कार्रवाई के निर्देश दिए। बेटे ओमप्रकाश की तहरीर पर सेहिया गांव के एक और मंगरोहनी गांव के चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी कर भूमि बैनामा कराए जाने का केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपितों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

- पवन त्रिवेदी, इंस्पेक्टर मंझनपुर।

chat bot
आपका साथी