किसानों की समस्याओं को लेकर गरजे कांग्रेसी

कांग्रेसियों ने किसानों की समस्याओं को लेकर गुरुवार को प्रदर्शन किया। विभिन्न सड़कों पर नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को देकर समस्याओं के निराकरण किए जाने की मांग की है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Oct 2020 01:02 AM (IST) Updated:Fri, 23 Oct 2020 05:03 AM (IST)
किसानों की समस्याओं को लेकर गरजे कांग्रेसी
किसानों की समस्याओं को लेकर गरजे कांग्रेसी

जागरण संवाददाता, कौशांबी : कांग्रेसियों ने किसानों की समस्याओं को लेकर गुरुवार को प्रदर्शन किया। विभिन्न सड़कों पर नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को देकर समस्याओं के निराकरण किए जाने की मांग की है।

किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेसियों ने पार्टी कार्यालय से ट्रैक्टर व पैदल जुलूस निकाला। वह केंद्र व प्रदेश सरकार पर किसान विरोधी होने का आरोप लगा नारेबाजी करते हुए मंझनपुर चौराहे पहुंचे। वहां से कलेक्ट्रेट पहुंचे। जिलाध्यक्ष अरुण विद्यार्थी ने कहा कि वर्तमान सरकार किसान विरोधी है। किसानों को केवल आश्वासन दे रही है। उनके हित के लिए धरातल पर कार्य नहीं हो रहा है। कहा कि खरीद केंद्र खोल दिया गया है। यहां किसान आते हैं तो धान में नमी के नाम पर उनको परेशान किया जाता है। मनमानी कटौती करने के बाद ही उनका धान खरीदा जा रहा है। कुछ जिलों में तो अब तक खरीद ही नहीं शुरू हुई। जबकि सरकार किसानों का शत-प्रतिशत धान खरीदे जाने का दावा कर रही है। किसानों का धान एमएसपी पर खरीदने की सरकार गारंटी लेती है, लेकिन हकीकत में किसान छला जा रहा है। किसानों के हित का दावा करने वाली यह सरकार निजी नलकूप कनेक्शन में बिजली की दरों को बढ़ा दिया है। इससे किसान परेशान हैं। उपाध्यक्ष आशीष कुमार मिश्र ने कहा कि जब तक सरकार का किसान खुलकर विरोध नहीं करता, उनका हित होने वाला नहीं है। इसी प्रकार किसानों पर अफसर शाही हावी रहेगी। इसके बाद कांग्रेसियों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। इस दौरान शाहिद सिद्दीकी, वेद प्रकाश सत्यार्थी, कौशलेश द्विवेदी, शमीम आलम, रजनीश पांडेय, मिस्बाह उल ऐन, कमलाकांत शुक्ल, अंकुर शुक्ल, मनोज पटेल, शशिकांत पांडेय, विवेक माइकल, मो. गुलाम, इजहार अब्बास, उदय कुशवाहा, राजू मौर्य, विनोद चौधरी, असगर मदनी, जितेंद्र शर्मा, आबिदा बेगम, अनिल पांडेय, रामप्रकाश, भारत गौतम, शैलेंद्र, राजकुमार, मो. मजीद, राजेंद्र त्रिपाठी, उमेश पांडेय, तमजीद अहमद, संजय शुक्ल, नरेंद्र कुमार सिंह समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी