कीड़े चटकर गए शव, मौत का राज दफन

चरवा थाना क्षेत्र के पन्नोई मोड़ के समीप बोरे में मिली किशोरी की अज्ञात लाश का पोस्टमार्टम बुधवार को चिकित्सकों ने किया लेकिन मौत का कारण साफ नहीं हो सका। वजह यह कि डीप फ्रीजर खराब होने के कारण लाश को कीड़ों ने बुरी तरह खा लिया था। जिम्मेदारों की अनदेखी से किशोरी की मौत का राज दफन हो गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 23 Sep 2020 11:01 PM (IST) Updated:Thu, 24 Sep 2020 05:11 AM (IST)
कीड़े चटकर गए शव, मौत का राज दफन
कीड़े चटकर गए शव, मौत का राज दफन

चरवा थाना क्षेत्र के पन्नोई मोड़ के समीप बोरे में मिली किशोरी की अज्ञात लाश का पोस्टमार्टम बुधवार को चिकित्सकों ने किया, लेकिन मौत का कारण साफ नहीं हो सका। वजह यह कि डीप फ्रीजर खराब होने के कारण लाश को कीड़ों ने बुरी तरह खा लिया था। जिम्मेदारों की अनदेखी से किशोरी की मौत का राज दफन हो गया।

पन्नोई गांव के कुछ लोग दो दिन पहले जीटी रोड की तरफ जा रहे थे। तभी लोगों ने देखा कि गांव के ही मोड़ किनारे एक खेत में बोरे में किशोरी की लाश है। खबर पाकर वहां पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। काफी प्रयास के बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। गले में निशान और मुंह से निकल रहे खून को देखते हुए लोगों ने गला दबाकर हत्या की आशंका जाहिर की। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दो दिन का समय बीत जाने के बाद बुधवार को चिकित्सकों ने लाश का पोस्टमार्टम करने की शुरुआत की। पोस्टमार्टम कर रहे कर्मियों ने बताया कि डीप फ्रीजर करीब छह माह से खराब है। इसके लिए कई बार विभागीय अफसरों को जानकारी दी गई और पत्र भी भेजा गया, लेकिन ध्यान नहीं दिया गया। फ्रीजर खराब होने के चलते लाश के अधिकांश हिस्सों को कीड़े खा गए। इसके चलते पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण पता लगाना मुश्किल है।

डीप फ्रीजर खराब है, इसकी जानकारी दो दिन पहले हुई है। इसके लिए इंजीनियर को पत्र भेजकर जल्द से जल्द दुरुस्त कराने के लिए निर्देशित भी किया गया है। छह माह से खराब होने की जानकारी फिलहाल नहीं है।

- डॉ. पीएन चतुर्वेदी, सीएमओ

chat bot
आपका साथी