भाजपा सरकार ने दी कौशांबी को कई और सौगातें

जासं कौशांबी प्रदेश सरकार ने कौशांबी को कई और सौगातें दी हैं। सबसे बड़ी सौगात किसानों को दी गई है। आठ मार्च शुक्रवार को जोगापुर पंप कैनाल शुरू हो जाएगा। इससे 42 गांवों के किसानों को सिचाई के लिए भरपूर पानी मिल सकेगा। इसके अलावा सरकार ने 30 कमरों का यात्री निवास भी बनाने की तैयारी की है। सरकार ने इसके लिए बजट भी मंजूर कर दिया है। इससे कौशांबी आने वाले देश-विदेश के यात्रियों को सुविधा मिलेगी। सरकार ने कौशांबी के निवासियों के लिए महानंदा एक्सप्रेस का भरवारी में स्टॉपेज भी दे दिया है। सांसद विनोद सोनकर ने गुरुवार को इस आशय की जानकारी प्रेस वार्ता में दी।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 07 Mar 2019 11:40 PM (IST) Updated:Thu, 07 Mar 2019 11:40 PM (IST)
भाजपा सरकार ने दी कौशांबी को कई और सौगातें
भाजपा सरकार ने दी कौशांबी को कई और सौगातें

जासं, कौशांबी : प्रदेश सरकार ने कौशांबी को कई और सौगातें दी हैं। सबसे बड़ी सौगात किसानों को दी गई है। आठ मार्च शुक्रवार को जोगापुर पंप कैनाल शुरू हो जाएगा। इससे 42 गांवों के किसानों को सिचाई के लिए भरपूर पानी मिल सकेगा। इसके अलावा सरकार ने 30 कमरों का यात्री निवास भी बनाने की तैयारी की है। सरकार ने इसके लिए बजट भी मंजूर कर दिया है। सरकार ने कौशांबी के निवासियों के लिए महानंदा एक्सप्रेस का भरवारी में स्टॉपेज भी दे दिया है। सांसद विनोद सोनकर ने गुरुवार को इस आशय की जानकारी प्रेस वार्ता में दी।

सोनकर ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा कौशांबी महोत्सव में जिन योजनाओं की घोषणा की थी उनपर काम शुरू हो गया है। सरकार ने 90 करोड़ 50 लाख रुपये का बजट विभिन्न योजनाओं के लिए स्वीकृत किया है। उन्होंने बताया कि कौशांबी में पर्यटन के लिहाज से बहुत कुछ है। फिर भी यहां पर्यटकों की संख्या नहीं बढ़ रही थी। इसके पीछे एक बडी वजह यात्री निवास का न होना था। 30 कमरों का जल्द ही निर्माण शुरू किया जाएगा। इसके लिए 26.62 करोड़ रुपये मिल चुके हैं। जोगापुर पंप कैनाल जोकि पिछली सरकारों में 15 वर्ष से उपेक्षा का शिकार था वह भी शुक्रवार को शुरू हो जाएगा। कैनाल के लिए 26 किलोमीटर बिजली के तार दौड़ाए गए। इसीलिए परियोजना को पूरा करने में 14 माह का समय लगा। पूववर्ती सरकार में इस पंप कैनाल को बनाने में करोड़ों का घोटाला हुआ उसे भी उजागर किया जाएगा। सांसद ने कहा कि महानंदा एक्सप्रेस अब भरवारी में प्रयागराज की तरफ सायं 5 बजकर 13 मिनट पर दो मिनट पर रुकेगी। नई दिल्ली की ओर जाने वाले महानंद एक्सप्रेस नौ बजकर एक मिनट पर भरवारी में रुकेगी। जोगापुर पंप कैनाल से लहलहाएंगी 42 गांवों की फसलें

जासं, कौशांबी : यमुना तराई क्षेत्र की हजारों बीघा भूमि में अब किसान आसानी से सिचाई कर सकेंगे। इस कैनाल का शुक्रवार को प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा लोकार्पण करेंगे। किसानों की मांग पर इस समस्या के निराकरण के लिए जोगापुर में पंप कैनाल को चलाने का कार्य नौ वर्ष पूर्व शुरू कराया गया था जो अब पूरा कर लिया गया है। इसके बाद चार पंप कैनाल से नहर में पानी की सप्लाई की जाएगी, जिसके जरिए क्षेत्र के हजारों किसान अपने फसलों की सिचाई आसानी से कर सकेंगे।

मंझनपुर व चायल तहसील क्षेत्र में यमुना की तराई में बसे 42 गांव के किसान पानी के अभाव में गेहूं, धान व आलू की फसल की बोआई नहीं कर पा रहे थे। क्षेत्रीय लोगों की मानें तो वह बाजारा, अरहर व तिल की खेती करते थे। कुछ किसान धान की सफल लगाते थे, लेकिन सिचाई के अभाव में वह सूख जाती थी। इस समस्या के निराकरण को पूर्व मंत्री इंद्रजीत सरोज ने बसपा सरकार में जोगापुर में पंप कैनाल लगाने की पहल शुरू की थी। शासन ने अनुमति मिलने के बाद 17 दिसंबर 2010 को पूर्व सिचाई मंत्री जयवीर सिंह ने पंप कैनाल का शिलान्यास किया था। सांसद विनोद सोनकर की पहल पर कार्यदायी संस्था ने पंप कैनाल लगा दिया है। उद्घाटन के बाद चलने लगेगा। इसके बाद किसान अपनी मर्जी के अनुसार फसल उगाएंगे। बेरौचा व भखंदा होगी मुख्य नहर

जोगापुर पंप कैनाल से मुख्य रूप से बेरौचा व भखंदा है। इस नहर में पहले किशनपुर कैनाल से पानी आता था। दूरी अधिक होने से टेल तक पानी नहीं पहुंचता था। मंझपपुर व चायल तहसील क्षेत्र के 42 गांव के किसान फसलों की सिचाई करेंगे। इन गांवों में पहुंचेगा पानी

नैनुवा सलेमपुर, भैरवा, फैजुल्लापुर, मवई पहड़िया, उरई, कपूरीपुर, मेडुवा, कनैली अठारहा,मुलायमपुर, बरगदी, महगूपुर, धर्मपुर, गौरए, मुडिया डोली, बाबा का पूरा, दाई का पूरा, बरमबारी, गुरौली, सोनवरा, बेरौचा, कैलाशपुर, झड़िया का पूरा, ऐगवां, छेकवा, दिया, भखंदा आदि गांवों में पानी पहुंचेगा।

chat bot
आपका साथी