आत्मनिर्भर कौशांबी से 40 युवाओं को मिला स्वरोजगार

कौशांबी विकास परिषद के संरक्षक व भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री व सांसद विनोद सोनकर ने आत्मनिर्भर कौशांबी कार्यक्रम का शुभारंभ किया था। इस योजना के तहत जिले के 40 बेरोजगार युवकों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उनको स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया गया। सभी की आर्थिक सहायता करते हुए उनको स्वरोजगार उपलब्ध कराया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 05 Mar 2021 10:34 PM (IST) Updated:Fri, 05 Mar 2021 10:34 PM (IST)
आत्मनिर्भर कौशांबी से 40 युवाओं को मिला स्वरोजगार
आत्मनिर्भर कौशांबी से 40 युवाओं को मिला स्वरोजगार

जासं, कौशांबी : कौशांबी विकास परिषद के संरक्षक व भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री व सांसद विनोद सोनकर ने आत्मनिर्भर कौशांबी कार्यक्रम का शुभारंभ किया था। इस योजना के तहत जिले के 40 बेरोजगार युवकों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उनको स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया गया। सभी की आर्थिक सहायता करते हुए उनको स्वरोजगार उपलब्ध कराया।

जिला मुख्यालय मंझनपुर स्थित विकास भवन के सरसहाल परिसर में आत्मनिर्भर कौशांबी कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत की तर्ज पर आत्मनिर्भर कौशांबी कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया है। इससे कौशांबी के बेरोजगार युवकों को स्वरोजगार के लिए मदद किए जाने की योजना है। आज हम 40 लोगों को स्वरोजगार के लिए ऋण उपलब्ध करा रहे हैं। उन्होंने युवकों से कहा कि वह छूट के लिए ऋण लेने के बजाय अपने विकास के लिए ऋण लें और कारोबार करें। इससे उनका विकास तेजी से होगा। वह आत्मनिर्भर होकर काम कर सकते हैं। इसके बाद सांसद ने 40 बेरोजगारों के लिए स्वरोजगार को संस्तुति पत्र सौंपा। इन बेरोजगारों में प्रमुख रूप से सौरई बुजुर्ग के श्याममूरत शर्मा को सिलाई, भैला मकदूमपुर के रामजी, लकीचंद्र, एड़हरा के पवन को वीडियों व फोटो स्टूडियो के लिये चयन किया गया। ब्यूटीपार्लर के लिये एड़हरा की विनीता देवी का चयन किया गया। टेंट हाउस के लिये चकथांभा के लवकुश कुमार व कोखराज के वक्षराज का चयन किया गया। फर्नीचर के लिये शंभुई के उमेंद्र कुमार, ग्राम लेहदरी के संजीव कुमार, शत्रुधन प्रसाद व सौरई बुजुर्ग के नारेंद्र कुमार, धीरेन्द्र, उमेश चंद्र का चयन किया गया। सांसद ने बताया कि आत्मनिर्भर कौशांबी के लिए इंटरनेट मीडिया के माध्यम से एक लिक भेजा गया। इस पर लोकसभा क्षेत्र के शिक्षित बेरोजगारों से रोजगार उपलब्ध कराने की अपील की गई। इसको लेकर 269 लोगों ने अपना पंजीकरण कराया। इनमें 105 लोगों का चयन सर्विस व उत्पाद के क्षेत्र में काम करने के लिए किया गया है। इनमें 65 लोगों से दस्तावेज मांगा गया। उन्होंने उपलब्ध नहीं कराया। 40 लोगों ने अपने दस्तावेज समय से दिया है। इनका चयन कर लिया गया। सभी की औपचारिकता पूरी कर ली गई है। सभी का ऋण स्वीकृत हो चुका है। अब यह सीधे काम कर सकते हैं। कहा कि इनके प्रतिष्ठान का वह खुद पहुंचकर शुभारंभ करेंगे। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी, जिला उद्योग उपायुक्त दिनेशचंद्र, संदीप मिश्रा, प्रतिभा कुशवाहा, डा. गुलाबचंद्र कुशवाहा, रमेश पाल, पप्पू चैधरी, आद्या प्रसाद पांडेय, भूपेंद्र सिंह, सांसद के मीडिया प्रभारी राजेंद्र पांडेय आदि लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी