Coronavirus : प्रयागराज की मस्जिद में मिले 36 लोगों में सात इंडेनेशिया के, सभी क्‍वारंटाइन में Prayagraj News

मस्जिद के मुतवल्ली ने सिर्फ आठ लोगों के रुकने की जानकारी दी लेकिन जब तलाशी ली गई तो चार महिलाएं व बच्चों समेत कुल 36 लोग मिले।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Wed, 01 Apr 2020 12:05 AM (IST) Updated:Wed, 01 Apr 2020 07:41 AM (IST)
Coronavirus : प्रयागराज की मस्जिद में मिले 36 लोगों में सात इंडेनेशिया के, सभी क्‍वारंटाइन में  Prayagraj News
Coronavirus : प्रयागराज की मस्जिद में मिले 36 लोगों में सात इंडेनेशिया के, सभी क्‍वारंटाइन में Prayagraj News

प्रयागराज, जेएनएन। कोरोना वायरस के संक्रमण से खौफजदा शहर के लोग मंगलवार की रात उस वक्त दहशत में आ गए जब शाहगंज की अब्दुल्ला मस्जिद और मुसाफिरखाना में 36 लोग ठहरे मिले। इनमें नौ लोग ऐसे थे, जो दिल्ली के निजामुद्दीन में तब्लीगी मरकज में शामिल हुए थे। सात लोग इंडोनेशिया के रहने वाले हैैं और एक -एक पश्चिम बंगाल व केरल के। सभी को जार्जटाउन स्थित कमला भवन में क्वारंटाइन के लिए रखा गया है। शाहगंज थाने में मस्जिद के मुतवल्ली सहित कई के खिलाफ एफआइआर दर्ज की गई है। एहतियातन अन्य धार्मिक स्थल, धर्मशाला और होटलों में भी तलाश शुरू करा दी गई है।

मस्जिद के मुतवल्ली ने सिर्फ आठ लोगों के रुकने दी थी जानकारी

दिल्ली के निजामुद्दीन में हुए तब्लीगी मरकज में शामिल लोगों में आठ प्रयागराज के भी हैैं। यह जानकारी मिलने के बाद मंगलवार को पुलिस अन्य संदिग्ध लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही थी। इसी दौरान पता चला कि शाहगंज थाना क्षेत्र में काटजू रोड स्थित अब्दुल्ला मस्जिद व मुसाफिरखाना में कुछ लोग रुके हुए हैं। रात करीब आठ बजे जिलाधिकारी भानुचंद्र गोस्वामी, एसपी सिटी बृजेश श्रीवास्तव फोर्स और स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ वहां पहुंचे। पुलिस कहना है कि मस्जिद के मुतवल्ली ने सिर्फ आठ लोगों के रुकने की जानकारी दी, लेकिन जब तलाशी ली गई तो चार महिलाएं व बच्चों समेत कुल 36 लोग मिले। आनन-फानन सभी को एंबुलेंस से क्वारंटाइन के लिए भेजा गया।

मस्जिद में मिले लोगों में सात इंडोनेशिया के हैं

एसपी सिटी बृजेश श्रीवास्तव के अनुसार मस्जिद में मिले नौ लोगों में सात इंडोनेशिया और एक एक केरल तथा कोलकाता के रहने वाले हैैं। यह सभी 11 व 12 मार्च को दिल्ली में हुए तब्लीगी मरकज में शामिल हुए थे।  ट्रेन से वह 22 मार्च को प्रयागराज आए और मस्जिद में रुके। मस्जिद के मुतवल्ली ने पुलिस व प्रशासन को इनकी जानकारी नहीं दी, इसलिए मुतवल्ली व जमात के लोगों के खिलाफ एफआइआर दर्ज की गई है। मुतवल्ली वसीम को भी क्वारंटाइन में रखा गया है। शेष लोग प्रयागराज व आसपास के जिलों के हैं।

बोले जिलाधिकारी प्रयागराज

जिलाधिकारी भानुचंद्र गोस्वामी ने बताया कि सभी लोगों को इंस्टीट्यूशनल क्वारंटाइन कर विशेष चिकित्सकीय दल के आब्जर्वेशन में रखा गया है। इनके संपर्क में 28 स्थानीय लोग आए हैैं। उन्हें भी क्वारंटाइन किया गया है।

chat bot
आपका साथी