भर्ती से जिले को मिलेंगे 322 नए शिक्षक

जासं, कौशांबी : शिक्षक भर्ती प्रकिया चल ही है। इस भर्ती प्रक्रिया के पूर्ण होने के साथ ही जिले को 322 नए शिक्षक मिलेंगे। इसके लिए एक सितंबर से तीन दिवसीय काउंसि¨लग होगी।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 30 Aug 2018 07:12 PM (IST) Updated:Thu, 30 Aug 2018 11:02 PM (IST)
भर्ती से जिले को मिलेंगे 322 नए शिक्षक
भर्ती से जिले को मिलेंगे 322 नए शिक्षक

जासं, कौशांबी : 68500 शिक्षक भर्ती प्रकिया चल रही है। इस भर्ती प्रक्रिया के पूर्ण होने के साथ ही जिले को 322 नए शिक्षक मिलेंगे। इसके लिए एक सितंबर से तीन दिवसीय काउंसि¨लग होगी।

शिक्षामित्रों का समायोजन समाप्त होने के बाद उनकी तैनाती को विभाग ने शून्य मान लिया। इसके बाद से जिले में शिक्षकों के तमाम पद खाली हो गए। 12660 भर्ती से जिले को 108 शिक्षक मिले थे। इसके बाद भी करीब पांच सौ के करीब पद खाली हैं। 68500 शिक्षक भर्ती से जिले के 322 नए शिक्षक मिलेंगे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सत्येंद्र ¨सह ने बताया कि 31 अगस्त को शिक्षक भर्ती के लिए प्रदेश स्तर पर मेरिट निकाली जानी है कि कौन शिक्षक किस जिले में जाएगी। उसके बाद शिक्षक को जिले में काउंसि¨लग करानी होगी। कौशांबी में काउंस¨लग के बाद पांच सितंबर को नियुक्ति पत्र जारी कर दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी