आर्थिक तंगी से परेशान अधेड़ ने दी जान

चायल, कौशांबी : पिपरी के शेरगढ़ गांव में रविवार की सुबह एक अधेड़ ने फांसी लगाकर जान दे दिया। वह आर्थि

By JagranEdited By: Publish:Sun, 30 Apr 2017 11:13 PM (IST) Updated:Sun, 30 Apr 2017 11:13 PM (IST)
आर्थिक तंगी से परेशान अधेड़ ने दी जान
आर्थिक तंगी से परेशान अधेड़ ने दी जान

चायल, कौशांबी : पिपरी के शेरगढ़ गांव में रविवार की सुबह एक अधेड़ ने फांसी लगाकर जान दे दिया। वह आर्थिक तंगी के चलते परेशान था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना के बाद से परिवार में रोना पिटना मचा हुआ है।

शेरगढ़ गांव निवासी भैया लाल प्रजापति (47) पुत्र श्रीनाथ मेहनत मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करता था। इन दिनों उसकी पत्नी संतोष देवी की तबियत खराब चल रही है। उसका इलाज कराने में भैया लाल टूट चुका था। घर की आर्थिक स्थिति भी ठीक नही थी। शनिवार की रात घर के लोग खाना खाने के बाद अपने अपने कमरे में आराम करने चले गए। रविवार की सुबह भैया लाल का शव उसके कमरे में फांसी पर लटकता हुआ मिला तो घर के लोग दंग रह गए। घर में रोना पिटना मच गया। सूचना पाकर मौके पर स्थानीय पुलिस पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद से परिवार में रोना पिटना मचा हुआ है।

chat bot
आपका साथी