राजरानी के मौत का रहस्य उलझा

कौशांबी: कोखराज थाना क्षेत्र के मसीपुर गांव में पांच महीने पहले बेटी के सामने की गई विवाहिता की हत्य

By Edited By: Publish:Mon, 29 Aug 2016 12:12 AM (IST) Updated:Mon, 29 Aug 2016 12:12 AM (IST)
राजरानी के मौत का रहस्य उलझा

कौशांबी: कोखराज थाना क्षेत्र के मसीपुर गांव में पांच महीने पहले बेटी के सामने की गई विवाहिता की हत्या ने नया मोड़ ले लिया है। शनिवार को पुलिस ने अदालत के आदेश पर गांव के ही तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है। कोखराज थाना के मसीपुर गांव की रहने वाली राजरानी पत्नी सतऊ लाल की पांच मार्च की रात बेटी के सामने गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस घटना को संदिग्ध मान मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया। विवाहिता की मौत के बाद सतऊ न्याय के लिए भटकते हुए अदालत का दरवाजा खटखटाया। अदालत ने सतऊ के आरोपों को देखते हुए कोखराज पुलिस को मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई का आदेश दिया। शनिवार को पुलिस ने अदालत के आदेश पर गांव के ही राजू, रमेश और कुलदीप के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है। मामले में एसओ कोखराज विनोद यादव ने बताया कि पहले भी मुकदमा लिखा गया था, तब मृतका के पति ने ऐसा कोई आरोप नहीं लगाया था। जांच में भी विवाहिता के खुदकुशी करने की बात आई थी।

chat bot
आपका साथी