जिद पर अड़े छात्रों को छात्राओं ने पढ़ाया पाठ

कौशांबी : जवाहर नवोदय विद्यालय टेवां में यातायात माह के तहत वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

By Edited By: Publish:Sat, 22 Nov 2014 08:50 PM (IST) Updated:Sat, 22 Nov 2014 08:50 PM (IST)
जिद पर अड़े छात्रों को छात्राओं ने पढ़ाया पाठ

कौशांबी : जवाहर नवोदय विद्यालय टेवां में यातायात माह के तहत वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सड़क पर फर्राटा भरने वाले युवाओं की छात्रों ने जमकर वकालत की। इसका छात्राओं ने पुरजोर विरोध किया। साथ ही यातायात नियमों की अनदेखी करने के परिणामों से अवगत कराया।

नवोदय विद्यालय में शनिवार को यातायात प्रभारी नरेंद्र ¨सह ने वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन कराया। छात्र प्रदुम कुमार और छात्रा काजल शुक्ला के नेतृत्व में प्रतियोगिता हुई। छात्रों ने अपनी बाइक स्टाइल को ¨बदास बताया तो छात्राओं ने इसे यातायात नियम के खिलाफ बताया। कई मुद्दों पर छात्राओं ने छात्रों की दलील खारिज की। इसके बाद टीआइ नरेंद्र ¨सह ने यातायात नियमों की जानकारी देते हुए छात्रों को सचेत किया कि यातायात नियमों की अनदेखी का खामियाजा बहुत महंगा पड़ता है। हम हेलमेट नहीं लगाते हैं। किसी दूसरे की गलती से यदि हादसा हो गया तो चोट हमें लगती है। यदि इस दौरान सर में चोट लगी तो हालत गंभीर हो जाते हैं। इसलिए हमें हेलमेट पहनना चाहिए। इसके बाद छात्रों ने यातायात नियमों के पालन का संकल्प लिया। इस मौके पर प्राचार्य आरसी वर्मा ने भी छात्रों को संबोधित किया।

chat bot
आपका साथी