अमेरिका में कौशांबी के युवक की हत्या

By Edited By: Publish:Tue, 16 Sep 2014 07:44 PM (IST) Updated:Tue, 16 Sep 2014 07:44 PM (IST)
अमेरिका में कौशांबी के युवक की हत्या

--अटलांटा शहर में हुई थी वारदात

--24 दिन बाद युवक का गांव आया शव, मचा कोहराम

पश्चिमशरीरा,कौशांबी : अमेरिका के अटलांटा शहर में एक निजी कंपनी में काम कर रहे कौशांबी के एक युवक की हत्या कर दी गई थी। युवक के साथी ने फोन कर परिजनों को घटना की जानकारी दी तो परिजनों में कोहराम मच गया। युवक का शव 24 दिन बाद तमाम जद्दोजहद के बाद मंगलवार को गांव आया। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।

पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के बनीखास निवासी अजीत कुमार द्विवेदी 22 पुत्र स्व. गिरीश चंद्र द्विवेदी वर्ष 2012 में अमेरिका के अटलांटा शहर गया था। अजीत वहां के बिग ब्रदर फूड माल्ट में काम करता था। बीते 24 अगस्त की रात को वह माल्ट बंद कर रहा था कि इसी दौरान गोलीबारी शुरू हो गई। गोली लगने से अजीत की मौके पर ही मौत हो गई थी। उसके एक साथी ने घटना की जानकारी अजीत के चाचा मूलचंद्र द्विवेदी को दी तो घर में कोहराम मच गया। मूलचंद्र द्विवेदी ने शव वापस मंगाने के लिए डीएम से मुलाकात की। डीएम ने विदेश मंत्रालय को ई-मेल भेजा। इसके बाद भाजपा के सांसद विनोद सोनकर से भी पीडि़त परिजन मिले। विनोद सोनकर ने अमेरिका के भारतीय दूतावास से संपर्क किया। साथ ही विदेश मंत्रालय को पत्र भेजा। इसके बाद सोमवार को शव दिल्ली भेजा गया। मंगलवार को शव बनीखास गांव लाया गया। अजीत घर का सबसे बड़ा लड़का था। पिता की मौत के बाद सारा दारोमदार उसी पर था। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

chat bot
आपका साथी