04 दिन पूर्व आंधी में टूटे पोल अब तक नहीं बदले

संसू, चायल : विद्युत उपकेंद्र चरवा के काजू फीडर की लाइन के आंधी से कई खंभे टूट गए हैं। इससे कई गांव

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Jun 2018 06:27 PM (IST) Updated:Mon, 25 Jun 2018 06:27 PM (IST)
04 दिन पूर्व आंधी में टूटे पोल अब तक नहीं बदले
04 दिन पूर्व आंधी में टूटे पोल अब तक नहीं बदले

संसू, चायल : विद्युत उपकेंद्र चरवा के काजू फीडर की लाइन के आंधी से कई खंभे टूट गए हैं। इससे कई गांव की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। बिजली न मिलने से जहां लोगों को गर्मी का दंश झेलना पड़ रहा है। वही किसानों को धान की नर्सरी में देरी हो रही है। उपभोक्ताओं ने कई बार विभागीय अधिकारियों से शिकायत की है। लेकिन बिजली आपूर्ति बहाल कराने के लिए कोई आवश्यक कदम नहीं उठाया गया।

काजू फीडर को जाने वाली लाइन में कई जगह तार टूटकर गिरने से क्षेत्र के हरदुआ, कौड़िया, समदा ,रामनगर, महाराज का पूरा, रमदयाल का पूरा, रहउनी, सिकंदरपुर अईमा, और जलालपुर शाना आदि दर्जन भर गांवों मे बिजली की आपूर्ति एक सप्ताह से ठप है। इस भीषण गर्मी में लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। कारखाने बंद होने से गेहूं पिसवाने के लिए दूर दराज के गांव जाना पड़ता है। क्षेत्र के प्रेम नारायण तिवारी, सुनील तिवारी, अशोक कुमार पांडे, नन्हे तिवारी, भोला यादव, अजय त्रिपाठी, बृज नारायण यादव, अर¨वद तिवारी, अमरेंद्र ¨सह कामता ¨सह, बेनी ¨सह और शिवलाल आदि उपभोक्ताओं का कहना है कि उन्होंने आंधी में टूटे हुए तारों को जुड़वाने के लिए कई बार अधिकारियों से शिकायत की मगर अभी तक खंभों से तार जोड़े नहीं जा सके है। जिसके कारण क्षेत्र की जनता में काफी रोष है। उन्होंने उपजिलाधिकारी से शिकायत कर तुरंत विद्युत आपूर्ति बहाल कराने की गुहार लगाई है।

chat bot
आपका साथी