विद्यार्थी परिषद का मिशन साहसी शुरू

-शहर के कॉलेजों में छात्राओं को बताए जा रहे आत्मरक्षा के गुर। विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता प्रशिक्षक के रूप में हैं। -छात्राओ

By JagranEdited By: Publish:Tue, 23 Oct 2018 12:22 AM (IST) Updated:Tue, 23 Oct 2018 12:22 AM (IST)
विद्यार्थी परिषद का मिशन साहसी शुरू
विद्यार्थी परिषद का मिशन साहसी शुरू

- फोटो- सात-

-शहर के कॉलेजों में छात्राओं को बताए जा रहे आत्मरक्षा के गुर

-छात्राओं को केएपीजी डिग्री कॉलेज में ट्रेनिंग दी गई

जागरण संवाददाता, कासगंज: छात्राओं को खुद की सुरक्षा के लिए मजबूत बनाने को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने मिशन साहसी की शुरूआत की। पहले दिन शहर के केएपीजी डिग्री कॉलेज में ट्रेनिंग दी गई।

जिला संयोजक हिमांशु उपाध्याय ने बताया कि मिशन साहसी 30 अक्टूबर तक जिलेभर के विद्यालयों में चलाया जाएगा। सामूहिक प्रदर्शन 30 अक्टूबर को शहर बारह पत्थर मैदान सोरों गेट पर आठ बजे से होगा। उन्होंने बताया कि जनपद के विभिन्न विद्यालयों में छात्राओं को सेल्फ डिफेंस की ट्रे¨नग देन का काम विद्यार्थी परिषद मिशन साहसी के माध्यम से करेगी। परिषद की कार्यकर्ता लक्ष्मी कुमारी ने बताया कि महिलाएं आज किसी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं, लेकिन फिर भी उनके साथ हो रहे अपराध रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं, जिसकी वजह है उनका खुद को कमजोर और असहाय समझाना। महिलाओं की इसी सोच को बदलने के लिए छात्र संगठन एबीवीपी ने मिशन साहसी का आगाज किया है। छात्राओं को ट्रेनिंग देने के लिए सोनम कुमारी, प्रियंका वर्मा,यश यादव रोहित शर्मा,गौरी कुशवाह,विशाल चौहान, अमन सक्सेना,यश अग्रवाल,कृष्णकांत, चिरायु शर्मा सहित आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी