रक्षक बने भक्षक, कटवा रहे हरियाली

-हरियाली पर चल रही कुल्हाड़ी, पेड़ों का कटान हो रहा है। वो भ्वन विभाग के कर्मचारी के इशारे पर। रिश्वत लेकर माफिया को छोड़ा जा रहा है। हर दिन बड़ी मात्रा में हरे पेड़ों को काटा जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 30 Oct 2018 11:36 PM (IST) Updated:Tue, 30 Oct 2018 11:36 PM (IST)
रक्षक बने भक्षक, कटवा रहे हरियाली
रक्षक बने भक्षक, कटवा रहे हरियाली

- फोटो- छह-

-हरियाली पर चल रही कुल्हाड़ी, पेड़ों का कटान

-वन विभाग के कर्मचारी कर रहे हैं कथित जुर्माने के नाम पर वसूली

जागरण संवाददाता, सहावर: जिला में हरे पेड़ों पर जमकर कहर टूट रहा है। माफिया कुल्हाड़ी से हरियाली को कम करने में जुटा है तो वन विभाग के कर्मचारी जेबें भरने में लगे हुए हैं। हर रोज दस से बीस ट्राली लकड़ी कट कर आरा मशीनों पर पहुंच रही है और विभागीय कर्मचारी कथित जुर्माने के नाम पर रकम उगाही में जुटे हैं।

ताजा मामला सहावर- चांडी मार्ग का है। यहां एक ट्रैक्टर- ट्रॉली सहावर की ओर से हरी लकड़ी काटकर माफिया आरा मशीन पर ले जा रहा था। लकड़ी आम और सागौन की बताई गई। दोपहर तीन बजे चांडी के पास वन विभाग के एक कर्मचारी ने ट्रैक्टर- ट्रॉली को रोक दिया, यहां दोनों के बीच काफी देर तक अनुमति को लेकर जद्दोजहद होती रही, बाद में मामला पांच हजार के कथित जुर्माने पर सुलझ गया।

आसपास के ग्रामीणों ने बताया कि बुलेट मोटरसाइकिल सवार वन कर्मी इस रोड से गुजरने वाली कई हरी लकड़ियों से भरे ट्रैक्टरों से वसूली में लिप्त रहता है। अनुमति के नाम पर कथित जुर्माने की रकम वसूलता रहता है। वैसे भी जिला में इन दिनों जमकर हरे पेड़ों पर कहर टूट रहा है। सागौन जमुनी और यूकेलिप्टस के अलावा आम के पेड़ काटे जा रहे हैं। इस सब के पीछे पेड़ों के रक्षकों की भूमिका बताई जा रही है। सहावर, गंजडुंडवारा पटियाली और ढोलना क्षेत्र में जमकर हरे पेड़ों का कटान हो रहा है, लेकिन वन विभाग चुपचाप हरियाली को बर्बाद होते हुए देख रहा है। एक दरोगा ने तो शहर की आवास विकास कॉलोनी में ही हरे पेड़ कटवा दिए, शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई है। -वर्जन

-ट्रैक्टर- ट्रॉली से पांच हजार वसूलने की जानकारी मिली है,अवैध कटान नहीं होने दिया जाएगा। वसूली के इस मामले पर जांच बैठा दी गई है। -एसके शर्मा, प्रभागीय वनधिकारी।

chat bot
आपका साथी