श्रीजी शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सागर

- जैन संत और पारस भगवान की झांकी में दिखा उत्साह -पर्यूषण पर्व

By JagranEdited By: Publish:Thu, 27 Sep 2018 11:13 PM (IST) Updated:Thu, 27 Sep 2018 11:13 PM (IST)
श्रीजी शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सागर
श्रीजी शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सागर

- फोटो- छह और सात- - जैन संत और पारस भगवान की झांकी में दिखा उत्साह

-पर्यूषण पर्व समापन पर बजे ढोल-नगाड़े, गूंजे जयकारे

जागरण संवाददाता, कासगंज: पर्यूषण पर्व समापन पर जैन बंधुओं ने श्रीजी की शोभायात्रा निकाली तो राहों पर श्रद्धा का सागर हिलोरें मारता देखा गया। पीत वस्त्र धारण किए जैन अनुयाई भगवान महावीर के जयकारों से माहौल को गूंजायमान कर रहे थे। क्रांतिकारी तरूण सागर और भगवान पारस की झांकी आकर्षण का केंद्र बनी रही।

गुरुवार को जैन समाज की श्रीजी शोभायात्रा का शुभारंभ नदरई गेट जिनालय से हुआ। झांकी के रथ के आगे घोड़ों पर यश कुमार जैन और अशोक कुमार जैन सवार होकर चल रहे थे। यात्रा में शामिल गंगा बैंड ने भगवान के भजन गाकर माहौल को धर्म के सागर में डुबो दिया। इस दौरान भगवान के रथ पर खवासी के रूप में ईश्वर दयाल जैन, कुबेर के रूप में अंकित जैन और सारथी के रूप में सुमन कुमार जैन सवार थे। इन्द्र के रूप में देव जैन, आयुष जैन, वीर कुमार जैन और नील जैन रथ पर मौजूद थे।

यात्रा के दौरान राजीव जैन ने भी गाने गाकर माहौल को पुलकित कर दिया। ढोल-नगाड़े पर लोगों ने खूब डांस किया। शोभायात्रा नावल्टी रोड से होती हुई लक्ष्मीगंज में आई, जहां पर लोगों ने शोभायात्रा का स्वागत जल-ठंडाई से किया। हाथी गेट होकर यात्रा बारहद्वारी से बिजराम गेट जैन मंदिर पहुंची, जहां समापन हुआ।

यात्रा में जैन समाज के अध्यक्ष सचिन जैन, कोषाध्यक्ष रोहित जैन, महामंत्री हर्षित जैन के अलावा दीपक जैन, अतुल जैन, आकाश जैन, राजीव जैन, मयंक जैन, राहुल जैन, संभव जैन, शिशाक जैन, सतीश चंद्र जैन, सुधीर जैन, अंकित जैन, विनोद जैन, महेश जैन, चंद्र प्रकाश जैन, हितेश जैन, मीरा जैन, भावना जैन, कुमोद जैन, दीप्ति जैन, कामनी जैन,चारु जैन, निश्च्चल जैन आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी