रात्रि गश्त बढ़ाएं, सीओ करें निरीक्षण : एसपी

बुधवार को एसपी कार्यालय में कर्मचारियों के मासिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। एसपी अशोक कुमार शुक्ला ने पुलिस र्किमयों की समस्याओं का सुन निराकरण का भरोसा दिलाया। अपराधों की समीक्षा के साथ अधीनस्थों को निर्देश दिए।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 14 Nov 2018 10:21 PM (IST) Updated:Wed, 14 Nov 2018 10:21 PM (IST)
रात्रि गश्त बढ़ाएं, सीओ करें निरीक्षण : एसपी
रात्रि गश्त बढ़ाएं, सीओ करें निरीक्षण : एसपी

जागरण संवाददाता, कासगंज: बुधवार को एसपी कार्यालय में कर्मचारियों के मासिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। एसपी अशोक कुमार शुक्ला ने पुलिस र्किमयों की समस्याओं का सुन निराकरण का भरोसा दिलाया। अपराधों की समीक्षा के साथ अधीनस्थों को निर्देश दिए।

एसपी अशोक कुमार शुक्ला ने मासिक सम्मेलन में पुलिसकर्मियों की समस्याओं को सुना। समस्याओं को सुनने के बाद कहा कि कर्तव्य के प्रति सजग रहकर अपने दायित्वों का निर्वाहन करें। जो भी समस्याएं स्थानीय स्तर पर सुधर सकती है, उनका तत्काल निस्तारण किया जाएगा। सम्मेलन के बाद अपराध समीक्षा बैठक में एसपी ने क्षेत्राधिकारियों और कोतवाली प्रभारियों और थानाध्यक्षों को अपराध नियंत्रण में गंभीरता से काम करने के निर्देश दिए। सभी थाना प्रभारियों से कहा कि अब सर्दी दस्तक दे रही है। अपराधी सक्रिय होंगे। उनकी गतविधियां जिले में न बढ़े, इसके लिए अभी से सचेत रहने की जरूरत है। रात्रि गश्त को बढ़ाने के निर्देश देते हुए कहा कि क्षेत्राधिकारी स्वयं रात्रि गश्तों का निरीक्षण करें। लापरवाहों के विरूद्ध कार्रवाई करें। उन्होंने जांच अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी मामलों की विवेचनाएं पूर्ण करें। विवेचनाएं लंबित रहने से पीड़ित को न्याय मिलने में देरी होती है। उन्होंने कहा कि दायित्वों के प्रति लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।

chat bot
आपका साथी