गंगा वन में बना पौधरोपण का रिकॉर्ड

संवाद सूत्र, सोरों (कासगंज) : चंदनपुर घटियारी के गंगा वन में शुक्रवार को इतिहास रचा। गंगा से दो किमी

By JagranEdited By: Publish:Fri, 09 Aug 2019 11:53 PM (IST) Updated:Sun, 11 Aug 2019 06:22 AM (IST)
गंगा वन में बना पौधरोपण का रिकॉर्ड
गंगा वन में बना पौधरोपण का रिकॉर्ड

संवाद सूत्र, सोरों (कासगंज) : चंदनपुर घटियारी के गंगा वन में शुक्रवार को इतिहास रचा। गंगा से दो किमी की दूरी पर 62 हेक्टेअर में 1.01 लाख पौधे रोपने के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ी तो शिक्षकों के साथ में छात्र-छात्राएं भी यहां थे। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के पौधरोपण के साथ शुरू हुए इस पल के साक्षी बनने के लिए बुद्धिजीवी सहित हर वर्ग के लोगों का जमावाड़ा यहां पर नजर आया।

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने पौधरोपण का महत्व बताया। गंगा वन को सेक्टरवार बांट कर पौधरोपण की जिम्मेदारी सौंपी थी। कहीं पर छात्र थे तो कहीं पर ग्रामीण पौधरोपण का जिम्मा संभाल रहे थे। हालांकि सुरक्षा कारणों से राज्यपाल के यहां पहुंचने पर इस क्षेत्र को खाली करा दिया गया। राज्यपाल के साथ में जनप्रतिनिधियों के साथ में अधिकारियों ने भी पौधे रोपे। कार्यक्रम के दौरान मंच पर पटियाली विधायक ममतेश शाक्य, अमांपुर विधायक देवेंद्र प्रताप सिंह एवं कासगंज विधायक देवेंद्र राजपूत मौजूद थे। डीएम सीपी सिंह ने राज्यपाल को स्मृति चिह्न भेंट किया। वहीं प्रभागीय वनाधिकारी दिवाकर कुमार वशिष्ठ ने अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट किए।

राज्यपाल के साथ में प्रदेश सरकार की तरफ से पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की प्रमुख सचिव कल्पना अवस्थी भी जिले में आई थी। उन्होंने गंगा वन में चंदन का पौधा रोपते हुए कहा कि सूबे का यह पहला गंगा वन है, जहां पर गंगा किनारे इतने पौधे लगाए गए है।

हैलीकॉप्टर से लिया गंगा वन का जायजा :

गंगावन का राज्यपाल ने हैलीकॉप्टर से भ्रमण कर जायजा लिया। डीएम सीपी सिंह ने इस अवसर पर उन्हें गंगावन के संबंध में जानकारी दी। कार्यक्रम के बाद कॉटेज में विजिटर बुक पर टिप्पणी अंकित की। इस अवसर पर राज्यपाल ने अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश में यह उनका पहला भ्रमण है। यह एक अच्छा प्रयास है। इसे पूरे प्रदेश में कराने के लिए वह मुख्यमंत्री से बात करेंगी।

chat bot
आपका साथी