बीमारी पर राजयोग से पाएं सकारात्मक परिणाम

ब्रहमाकुमारीज की राष्ट्रीय संयोजिका राजयोगिनी तृप्ति ने कहा है कि राजयोग से मानसिक दृढ़ता आती हैं। बीमारी में भी लाभ मिलता है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Aug 2018 04:46 PM (IST) Updated:Thu, 09 Aug 2018 12:09 AM (IST)
बीमारी पर राजयोग से पाएं सकारात्मक परिणाम
बीमारी पर राजयोग से पाएं सकारात्मक परिणाम

जासं, कासगंज: राजयोग मानसिक दृढ़ता को बढ़ाता है और व्यक्ति को समस्याओं से जूझने की शक्ति देता है। यह विचार राष्ट्रीय संयोजिका राजयोगिनी तृप्ति ने व्यक्त किए। वह कासगंज के ब्रहमाकुमारीज सेवा केंद्र सत्यधाम पर आयोजित कार्यक्रम को मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित कर रही थीं। उन्होंने लोगों से निस्वार्थ भाव से जगत की सेवा करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रच्जवलित कर किया गया। तृप्ति ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय प्रत्येक घर-परिवार में दिन-प्रतिदिन समस्याएं बढ़ती ही जा रहीं हैं। प्रत्येक व्यक्ति किसी न किसी समस्या में घिरा हुआ है। एक समस्या से ठीक तरह से छुटकारा नहीं मिल पाता कि दूसरी सिर उठाकर खड़ी हो जाती है। ऐसा हर एक की हालत है। ऐसे में मानसिक दृढ़ता का होना बहुत ही आवश्यक है। कठिन से कठिन परिस्थितियों को राजयोग का अभ्यास आसान कर देता है। उन्होंने कहा कि राजयोग के अभ्यास से हमारे जीवन में सद्गुणों का प्रादुर्भाव होता है। भय और तनाव दूर रहते हैं। इससे निर्णय शक्ति बढ़ती है। उपस्थित जनसमुदाय के समक्ष धर्म और आध्यात्म के गूढ़ विषय पर व्याख्या करते हुए। कार्यक्रम में सीडीओ श्रीनिवास मिश्र, अखिलेश सक्सेना, सचिन पुंढ़ीर, रोचक गुप्ता, धर्मेन्द्र सक्सेना, सदाशिव वाष्र्णेय, अमित सक्सैना, कोमल सेठ, द¨वद्र कौर, स्वीटी कौर, स्वेता माहेश्वरी, अनुराधा पुंढीर, रजनी माहेश्वरी, अनुज माहेश्वरी, ऊषा कावरा, मधुर पुंढ़ीर, रिचा अग्रवाल, रविका अग्रवाल, उमा आदि अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी