सड़कों पर खाकी मुस्तैद, को¨चग पर भगवा पहरा

अभाविप की चेतावनी के चलते बंद रहे को¨चग सेंटर महिला पुलिस रही सक्रिय, चे¨कग अभियान भी चलाया

By JagranEdited By: Publish:Thu, 14 Feb 2019 10:40 PM (IST) Updated:Thu, 14 Feb 2019 10:40 PM (IST)
सड़कों पर खाकी मुस्तैद, को¨चग पर भगवा पहरा
सड़कों पर खाकी मुस्तैद, को¨चग पर भगवा पहरा

कासगंज, जागरण संवाददाता। वेलेंटाइन डे पर गुरुवार को सख्त पहरा रहा। सड़कों पर खाकी मुस्तैद थी तो को¨चग सेंटरों पर भगवा झंडे के साथ में अभाविप कार्यकर्ता। अभाविप की चेतावनी के चलते कई को¨चग सेंटर बंद रहे। इधर एंटी रोमियो प्रभारी सार्वजनिक स्थलों पर चे¨कग की। यातायात पुलिस ने वाहन चे¨कग अभियान चलाया।

वेलेंटाइन डे पर छात्राओं को शोहदों से बचाने के लिए एंटी रोमियो सेल सक्रिय रहा। महिला थाना प्रभारी इंदु वर्मा के नेतृत्व में सुबह से ही महिला कांस्टेबल की ड्यूटी को¨चग सेंटर और स्कूलों के इर्द-गिर्द रही। परीक्षा छूटने के वक्त पुलिस की सक्रियता राहों पर रही। इधर अभाविप का विरोध इस बार दूसरी तरह से रहा। अभाविप ने पाश्चात्य संस्कृति का प्रतीक बताते हुए वेलेंटाइन डे पर को¨चग सेंटर्स को बंद करने की चेतावनी दी थी। अभाविप की चेतावनी के चलते कई शिक्षकों ने छु्ट्टी कर दी तो कुछ ने गुपचुप ढंग से क्लास चलाई। इधर सड़कों पर पुलिस ने बाइक सवारों की चे¨कग की। युवा खाकी के निशाने पर रहे। यातायात पुलिस ने इस अवसर पर दो दर्जन वाहनों के चालान काटे। वहीं आठ से समन शुल्क वसूला।

chat bot
आपका साथी