तीनों विधानसभा सीटों के लिए पहले दिन बिके कुल 19 नामांकन पत्र

कासगंज संवाद सहयोगी जिले में तीसरे चरण के विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को नामांकन पत्रों की बिकी्र शुरू हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 26 Jan 2022 06:04 AM (IST) Updated:Wed, 26 Jan 2022 06:04 AM (IST)
तीनों विधानसभा सीटों के लिए पहले दिन बिके कुल 19 नामांकन पत्र
तीनों विधानसभा सीटों के लिए पहले दिन बिके कुल 19 नामांकन पत्र

कासगंज, संवाद सहयोगी : जिले में तीसरे चरण के विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू हो गई। तीनों विधानसभा क्षेत्रों के लिए कुल 19 नामांकन पत्र बिके। दलीय प्रत्याशियों के साथ साथ निर्दलीयों ने भी पर्चे खरीदे। पहले दिन कोई नामांकन नहीं हुआ।

नामांकन के लिए कलक्ट्रेट परिसर में सुबह से ही कड़ी सुरक्षा व्यवस्था थी। तीनों विधानसभा क्षेत्रों के लिए अलग-अलग नामांकन कक्ष बनाए गए थे। कलक्ट्रेट परिसर में प्रवेश से पूर्व सभी की थर्मल स्कैनिग की गई। गेट के मुख्य द्वार पर ही कोविड डेस्क बनाई गई थी। बिना मास्क कलक्ट्रेट परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं थी। कलक्ट्रेट की ओर जाने वाले सभी मार्गाें पर बेरिकेडिंग थी। केवल मुख्य द्वार से प्रवेश दिया गया। प्रवेश करने वालों की चेकिग की गई। ठीक सुबह 10 बजे नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू हुई। डीएम हर्षिता माथुर, एसपी बोत्रे रोहन प्रमोद व्यवस्था पर नजर रखे रहे। पहले दिन 19 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई, लेकिन किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन नहीं किया। दुल्हन की तरह सजाया गया कलक्ट्रेट परिसर

प्रदेश की 18वीं विधानसभा के गठन के लिए जिले में मंगलवार को चुनाव प्रक्रिया शुरु हुई। कलक्ट्रेट परिसर में नामांकन स्थल बनाए गए हैं। तीनों विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्याशी यही पहुंचकर नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। इस प्रक्रिया के लिए कलक्ट्रेट परिसर को डीएम हर्षिता माथुर के निर्देश पर दुल्हन की तरह सजाया गया है। फूल माला एवं स्लोगन लिखे पोस्टर आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। यहां लगे पोस्टर एवं फ्लेक्स के माध्यम से लोगों में मतदान के लिए जागरूकता का भी संदेश दिया गया है। सुरक्षा का किया गया खास इंतजाम

नामांकन स्थलों पर भीड़ एकत्रित ना हो, इसके लिए जिला प्रशासन ने सुरक्षा के खास बंदोबस्त किए हैं। कलक्ट्रेट परिसर के मुख्य द्वार से लेकर नामांकन कक्ष तक पुलिस का पहरा लगा था। आने जाने वाले हर व्यक्ति पर पुलिस की पैनी नजर है। मेटल डिटेक्टर से तलाशी के बाद हर किसी को प्रवेश दिया जा रहा है। कलक्ट्रेट पर सुरक्षा व्यवस्था की कमान सीओ सदर डीके पंत संभाले हुए हैं। किस विधानसभा से किसने लिया नामांकन

विधानसभाक्षेत्र पार्टी प्रत्याशी का नाम

कासगंज भाजपा देवेंद्र सिंह

कासगंज सपा मानपाल सिंह

कासगंज : आम आदमी पार्टी मानपाल सिहं

कासगंज राष्ट्रीय सूर्यप्रकाश पार्टी इंद्रपाल सिंह

कासगंज भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस मुनेंद्र पाल सिंह

कासगंज निर्दलीय कुलदीप पांडेय

अमांपुर निर्दलीय विजेंद्र सिंह

अमांपुर भाजपा बीना देवी

अमांपुर जनशक्ति पार्टी आशीष कुमार

अमांपुर निर्दलीय विनीत कुमार

अमांपुर आम आदमी पार्टी मनोज कुमार

अमांपुर अखंड आर्यावर्त निर्माण संघ कपिल कुमार

अमांपुर बसपा सुभाष चंद्र

अमांपुर निर्दलीय जितेंद्र कुमार

अमांपुर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस राजेंद्र

पटियाली बसपा नीरज किशोर मिश्रा

पटियाली निर्दलीय अतर सिंह

पटियाली सपा किरण यादव

पटियाली निर्दलीय मोहम्मद शाहिद

chat bot
आपका साथी