जिले भर में याद किए गए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी

शुक्रवार को जिले भर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री

By JagranEdited By: Publish:Sat, 03 Oct 2020 05:17 AM (IST) Updated:Sat, 03 Oct 2020 05:17 AM (IST)
जिले भर में याद किए गए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी
जिले भर में याद किए गए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी

कासगंज, जागरण संवाददाता: शुक्रवार को जिले भर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। सरकारी कार्यालयों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। गांधी, शास्त्री के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर उन्हें याद किया गया।

कलक्ट्रेट भवन पर सुबह डीएम सीपी सिंह ने राष्ट्रध्वज फहराया। महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर गांधी के सपनों को साकार करने आ आह्वान किया। एडीएम एके श्रीवास्तव ने भी महात्मा गांधी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। विकास भवन पर सीसीडीओ तेज प्रताप मिश्र ने ध्वजारोहण किया। नगर पालिका परिसर में पालिकाध्यक्ष रजनी साहू एवं अधिशासी अधिकारी लवकुश गुप्ता ने गांधी और शास्त्री के चित्र माल्यार्पण किया।

जिला न्यायाल परिसर में जिला जज ज्योत्सना शर्मा ने ध्वज फहराया। गांधी और शास्त्री को नमन किया। उनके साथ न्यायिक अधिकारी मौजूद रहे। पुलिस लाइन में एसपी मनोज कुमार सोनकर एवं एएसपी आदित्य प्रकाश वर्मा द्वारा महात्मा गांधी एवं शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। एसपी ने पुलिस कर्मियों को सत्यनिष्ठा और कर्तव्य परायणता की शपथ दिलाई। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। सीओ लाइन गवेंद्रपाल गौतम और पुलिस कर्मी मौजूद रहे। एसडीएम कार्यालय पर एसडीएम ललित कुमार, सीओ कार्यालय पर सीओ आरके तिवारी, कोतवाली में इंस्पेक्टर राजीव सिरोही ने गांधी, शास्त्री को नमन कर उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। तहसील पटियाली में एसडीएम शिवकुमार सिंह एवं सहावर में एसडीएम अशोक कुमार सिंह ने ध्वजा रोहण किया। नगर पंचायत अध्यक्ष शशि मिश्रा ने पंचायत भवन पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। सिढ़पुरा ब्लॉक में विकासखंड अधिकारी सरिता द्विवेदी ने शहीद स्तंभ पर पुष्प चढ़ाए। सोरों नगर पालिका में पालिकाध्यक्ष मुन्नीदेवी ने, सहावर में पंचायत कार्यालय पर पंचायत अध्यक्ष जाहिदा सुल्तान ने ध्वजारोहण किया।

chat bot
आपका साथी