ये कैसीश्रद्धा, गंगा को कर गए गंदा

इसके लिए पालिका भी कम दोषी नहीं है। सावन में मेले के दौरान गंगा किनारों पर सफाई भी तरीके से नहीं की जा रही।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 13 Aug 2018 12:14 AM (IST) Updated:Mon, 13 Aug 2018 12:14 AM (IST)
ये कैसीश्रद्धा, गंगा को कर गए गंदा
ये कैसीश्रद्धा, गंगा को कर गए गंदा

जागरण संवाददाता, कासगंज: गंगा का लहरा गांव सोरों नगर पालिका का वार्ड है, सभासद भी चुने जाते हैं। गंगा किनारे पर स्वच्छता और मौलिक सुविधाएं देना पालिका का जिम्मा है तो श्रद्धालुओं को जागरूक करना उसका दायित्व। अब सावन के कांवड़ मेला में पालिका इस मामले में उदासीन दिखती है तो श्रद्धालु लापरवाह। लहरा घाट को रोशनी से चमकाने वाली पालिका किनारों पर गंदगी को दूर करने में उदासीन हो गई है। किनारों पर पुरानी कांवड़ और गांव की गंदगी के बीच श्रद्धालु गंगा में डुबकी लगा रहे हैं। इसके लिए खुद श्रद्धालु जिम्मेदार हैं, वहीं पालिका की उदासीन भी इसे डस्टबिन बनाने से पीछे नहीं दिख रही है।

गंगा में बाढ़ आने के कारण अब स्नान और श्रद्धा के सभी कर्म लहरा के पुराने घाट पर ही हो रहे हैं तो वहीं से कांवड़ भी भरी जा रही हैं। इसके लिए चारों तरफ कांवड़ बाजार सजा हुआ है, मुख्य राहों पर भी कांवड़ सजाने के सामान की बिक्री से जुड़ी दुकानें सजी हुई हैं।

श्रद्धालु यहां कावड़ लेने आते हैं और तमाम गंदगी गंगा किनारे छोड़ जाते हैं। इस दौरान पुरानी कांवड़ों को लहरा के गंगा किनारे पानी में विसर्जित किया जाता है। अब लहरा तक पानी आने से तमाम कूड़े और गोबर के ढेर गंगा में समा चुके हैं तो तमाम और गंदगी धीरे- धीरे कर अंदर प्रवाहित हो रही है। श्रद्धालुओं की पुरानी कांवड़ों से गंगा के किनारे पहाड़ बन चुका है। गंगा किनारे बसे लहरा के विकास और स्वच्छता की जिम्मेदारी पालिका की होती है, लेकिन यहां पालिका कर्तव्य के प्रति हमेशा ही उदासीन दिखती है।

शनिवार को गंगा किनारे छोड़ गए पुरानी कांवड़ों के ढ़ेर रविवार को भी लहरा घाट पर लगे नजर आए। वैसे तो यहां पालिका ने दिखावे के लिए दो सफाई कर्मी भी लगा रखे हैं, लेकिन वह स्वच्छता के लिए नाकाफी साबित हो रहे। गांव की शुरुआत ही गंदगी के साथ होती है, सड़क के दोनों ओर कूड़े और गोबर के ढेर पालिका के स्वच्छता दावों को आइना दिखाते हैं। हमारी सुनो-

नगर पालिका ने लहरा गंगा घाट पर रोशनी का पर्याप्त इंतजाम कराया है। स्वच्छता के लिए दो सफाई कर्मियों को रखा गया है, फिर भी स्वच्छता को प्रबंध कम ही दिख रहे है।

-राजकुमार शर्मा, सभासद। -लहरा के गंगा घाट पर श्रद्धालुओं द्वारा छोड़ी जा रही गंदगी को जल्दी दूर कराया जाएगा। भविष्य में और बेहतर इंतजाम किए जाएंगे।

-संतराम सरोज, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका

chat bot
आपका साथी