जमानत पर रिहा दो बलवाई फिर जाएंगे जेल

शहर में गणतंत्र दिवस पर हुए बवाल के दो आरोपित के खिलाफ पुलिस ने कोर्ट में जमानत निरस्त करने की अर्जी दी है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Aug 2018 12:07 AM (IST) Updated:Wed, 08 Aug 2018 12:07 AM (IST)
जमानत पर रिहा दो बलवाई फिर जाएंगे जेल
जमानत पर रिहा दो बलवाई फिर जाएंगे जेल

जासं, कासगंज: शहर में गणतंत्र दिवस पर हुए बवाल के दो आरोपित फिर जेल की सलाखों में होंगे। शहर की शांति व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस ने न्यायालय से इन दोनों बलवाइयों की जमानत निरस्त करने को अर्जी दी है। कोर्ट ने उसे संज्ञान में लेते हुए नोटिस जारी किया है। माना जा रहा है कि दोनों की जल्द जमानत निरस्त होगी। आरोप है कि जमानत पर छूटे इन बलवाइयों ने फिर से शहर की फिजा बिगाड़ने की कोशिश की थी।

26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर शहर में कुछ युवा देशभक्ति में डूब कर तिरंगा यात्रा निकाल रहे थे। उस समय समुदाय विशेष के युवकों से तिरंगा यात्रा निकाल रहे युवकों से भिड़ंत हो गई थी और जमकर बवाल हुआ थी। इस दौरान गोली लगने से देशभक्त चंदन गुप्ता की मौत हो गई। उसके बाद तो पूरा शहर जलने लगा था। चार दिन तक जमकर बवाल हुआ। इस मामले में ¨हदू और मुस्लिम समुदाय के दर्जनों बवालियों को गिरफ्तार किया गया। जिनमें मुस्लिम समुदाय के कुछ युवकों पर हत्या की धाराएं भी लगाई गईं। इस प्रकरण में ¨हदू समुदाय की ओर से बलवाई विशाल ठाकुर सहित अन्य कई आरोपितों को जमानत मिल चुकी है। इनमें जमानत पर रिहा हुए विशाल ठाकुर और सोनू ठाकुर पर आरोप है कि इन्होंने जेल से छूटने के बाद शहर में फिर से लड़ाई की कोशिश की। ऐसे में इनसे शहर की फिजा को खतरा बना हुआ है। पुलिस ने निर्णय लिया गया है कि विशाल और सोनू को फिर से जेल की सलाखों तक भेजा जाए। पुलिस ने दोनों आरोपितों की जमानत निरस्त करने की अर्जी न्यायालय से लगाई है। न्यायालय ने अर्जी को संज्ञान में लेते हुए दोनों आरोपितों को कोर्ट में पेश होने का नोटिस जारी किया है। पुलिस के जरिए नोटिस भी दे दिया है। माना जा रहा है कि आरोपितों की जल्द ही जमानत निरस्त हो सकती है। तिरंगा यात्रा के बाद हुए दंगें ने पुलिस को पूरी तरह अलर्ट कर दिया है। लगेगी हत्यारोपितों पर रासुका

कासगंज बवाल और हत्या के आरोपित वसीम, सलीम और नसीम को रासुका में निरुद्ध किया जाएगा। यह सभी चंदन गुप्ता की हत्या के आरोपित है। पुलिस ने इन नोटिस को तामील कराकर प्रशासन को रिपोर्ट सौंप दी है। बवाल के आरोपित विशाल ठाकुर व सोनू ठाकुर ने शहर में फिर से बवाल की कोशिश की। इन लोगों ने शहर की शांति व्यवस्था भंग होने का खतरा है। ऐसे में इन दोनों आरोपितों की जमानत निरस्तीकरण की प्रक्रिया चल रही है, इन्हें फिर से जेल भेजा जाएगा।

- अशोक कुमार ¨सह, कोतवाली प्रभारी

chat bot
आपका साथी