करवाचौथ की तैयारी में जुटीं महिलाएं, जमकर की खरीदारी

कासगंज संवाद सहयोगी महिलाओं के अखंड सौभाग्य का पर्व करवाचौथ रविवार को मनाया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 05:55 AM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 05:55 AM (IST)
करवाचौथ की तैयारी में जुटीं महिलाएं, जमकर की खरीदारी
करवाचौथ की तैयारी में जुटीं महिलाएं, जमकर की खरीदारी

कासगंज, संवाद सहयोगी : महिलाओं के अखंड सौभाग्य का पर्व करवाचौथ रविवार को मनाया जाएगा। इसको लेकर सुहागिन महिलाओं ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। उनका उत्साह देखते ही बन रहा है। खरीदारी को निकली महिलाओं की भीड़ से बजार गुलजार हो गए हैं। सबसे अधिक भीड़ सौंदर्य प्रसाधन के विक्रेताओं के यहां रही। ब्यूटी पार्लर और मेहंदी रचवाने को बुकिग की जा रही हैं।

शहर के प्रमुख बाजारों के अलावा उपबाजार भी शुक्रवार को भीड़ से गुलजार थे। खरीददारों में महिलाओं की अधिक भीड़ थी जो करवाचौथ पर्व को लेकर उनका उत्साह बता रही थी। उपबाजार, मीना बजार, अग्रवाल मार्केट, चोला मार्केट में महिलाओं की भीड़ सौंदर्य प्रसाधन विक्रेताओं के यहां लगी थी। चूड़ी विक्रेताओं के यहां भी महिलाओं की भीड़ थी। पूजा सामग्री, सौंदर्य प्रसाधन के साथ-साथ उपहार विक्रेताओं के यहां भी खरीदार उमड़े थे। मेहंदी कोन की भी महिला खरीदारी कर रही थीं। वहीं, साड़ी, लहंगा चुनरी की भी जमकर बिक्री हुई। साड़ी विक्रेताओं के यहां भी महिलाओं की भीड़ लगी थी। दुकानदारों की मानें तो लगभग डेढ़ वर्ष के लंबे अंतराल के बाद बाजार में उछाल दिख रहा है। करवा और कैलेंडर की शुरू हुई बिक्री

करवाचौथ पर मिट्टी के बने करवा से चंद्रमा को सुहागिन महिलाओं द्वारा अ‌र्घ्य देने की परंपरा है। इसी परंपरा के निर्वहन के लिए कुंभकारों द्वारा मिट्टी के करवा बनाए जाते हैं। पर्व के लगभग एक पखवाड़े पहले से ही इनका स्टाक तैयार होता है। पर्व के एक दो दिन पूर्व से इसकी बिक्री शुरू हो जाती है। रविवार को मनाए जाने वाले करवाचौथ के पर्व को लेकर शुक्रवार को करवा और पूजा के केलेंडरों की बिक्री भी शुरू हो गई।

chat bot
आपका साथी