कांवड़ यात्रा पर रोक से श्रद्धालु और तीर्थ नगरी के लोग मायूस

सोरों संवाद सूत्र योगी सरकार ने कोरोना के चलते कांवड़ यात्रा पर रोक लगा दी है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Jul 2021 05:56 AM (IST) Updated:Mon, 19 Jul 2021 05:56 AM (IST)
कांवड़ यात्रा पर रोक से श्रद्धालु और तीर्थ नगरी के लोग मायूस
कांवड़ यात्रा पर रोक से श्रद्धालु और तीर्थ नगरी के लोग मायूस

सोरों, संवाद सूत्र: योगी सरकार ने कोरोना के चलते कांवड़ यात्रा पर रोक लगा दी है। इससे कस्बे के श्रद्धालुओं, कारोबारियों एवं लोगों में मायूसी छा गई है। व्यापारी, पुरोहित एवं अन्य लोग प्रतिवर्ष कावड़ मेले का इंतजार करते हैं। पर्व ही इनकी आय का श्रोत है। इनसे जीविका का संचालन होता है।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश की धार्मिक नगरी सूकर क्षेत्र सोरों के लोगों की आजीविका का साधन धार्मिक पर्व, मेले एवं यजमानी है। कोरोना काल के चलते यहां के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। प्रतिवर्ष होने वाले धार्मिक पर्वों के आयोजन रद्द हुए हैं। इस बार भी प्रदेश सरकार ने कांवड़ मेले पर यात्रा पर रोक लगा दी है। इससे कस्बे के लोगों में मायूसी छा गई है। विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोग अपनी जीविका को लेकर चिता प्रकट कर रहे हैं। कांवड़ मेले की तैयारियां की जा रही थी। साज सज्जा का तमाम सामान स्टाक कर लिया था, लेकिन योगी सरकार ने कावड़ यात्रा पर रोक लगाकर व्यापारियों को मायूस कर दिया है।

- पंडित दुर्गाशंकर, व्यापारी छोटे कारीगर हूं। बांस की कावड़ तैयार करता हूं। प्रतिवर्ष कांवड़ मेले का इंतजार रहता है। इन दिनों अच्छी कमाई हो जाती है। पूरा साल खर्च करते हैं, लेकिन कावड़ यात्रा रद्द कर मंसूबों पर पानी फेर दिया गया है।

- महेंद्र, कावड़ निर्माता शिवरात्रि एवं सावन मास में प्रतिवर्ष भगवान शिव के जलाभिषेक को कांवड़ लेने जाते थे। इस वर्ष भी बहुत उत्साह था। सरकार द्वारा कांवड़ मेले पर प्रतिबंध लगाने से मन दुखी हुआ है।

- मनप्रीत, श्रद्धालु कांवड़ मेला को अनुमति मिलनी चाहिए थी। बीते वर्ष भी कांवड़ मेला न लगने से श्रद्धालुओं की भावना आहत हुई थी। इस वर्ष भी मेले पर रोक लगा दी गई है। यह उचित नहीं है।

- अतुल दुबे, श्रद्धालु

chat bot
आपका साथी