सद्भावना की शक्ति से विश्व गुरू बनेगा भारत

सद्भावना सम्मेलन में दिया भक्ति का संदेश सम्मेलन से पूर्व सद्भावना यात्रा निकाली गई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 28 Mar 2019 11:20 PM (IST) Updated:Thu, 28 Mar 2019 11:20 PM (IST)
सद्भावना की शक्ति से विश्व गुरू बनेगा भारत
सद्भावना की शक्ति से विश्व गुरू बनेगा भारत

सहावर, संवाद सूत्र। मानव उत्थान सेवा समिति के तत्वाधान में सम्मेलन का आयोजन किया गया। गंज रोड स्थित गेट हाउस में हुए आयोजन में विश्व बंधुत्व और सद्भावना का संदेश गूंजा। सम्मेलन से पूर्व सद्भावना यात्रा निकाली गई।

कृष्णा गेस्ट हाउस में संपन्न सद्भावना सम्मेलन में साध्वी विनीता बाई ने कहा कि सद्भावना की शक्ति से भारत विश्व गुरु बनेगा। भाईचारे की भावना व्यक्ति और व्यक्तित्व को मजबूत करती है। साध्वी रोहिता बाई जी ने कहा संत मानव को बचाते हैं। प्रेम परागानंद ने भक्ति की शक्ति बताते हुए कहा भक्त की पुकार पर भगवान को खंभे में से आना पड़ता है। सम्मेलन से पूर्व कस्बे में सछ्वावना यात्रा निकाली गई। जगह जगह नागरिकों ने स्वागत किया। शुभारंभ महाराज प्रममुक्तानंद और विधायक देवेंद्र प्रताप सिंह ने हरी झंडी दिखा कर किया। डॉ. पवन साहू, डॉ. दुष्यंत शर्मा, शिवकुमार, अरुण प्रकाश वाष्र्णेय, पवन वर्मा, मोहर सिंह, मास्टर महेश शर्मा, राज किशोर, प्रेम सिंह, सत्यपाल सिंह, मीरा देवी, शशि, मुन्नी, कुंती देवी, मायादेवी सहित आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी