नवाबगंज नगरिया में आधा दर्जन घरों में आग

ञ्जद्धड्डठ्ठद्ग स्द्बद्मड्डठ्ठस्त्रड्डह्म ङ्कड्डद्बह्यद्ध4ड्डह्य 1द्बद्यद्यड्डद्दद्ग हृड्डढ्डड्ड2ड्डठ्ठद्दड्डठ्ठद्भ हृड्डद्दड्डह्मद्बड्ड ष्ड्डह्वह्यद्गस्त्र श्चड्डठ्ठद्बष् ड्डद्वश्रठ्ठद्द द्घद्बह्मद्ग स्त्रह्वद्ग ह्लश्र ह्वठ्ठद्मठ्ठश्र2ठ्ठ ह्मद्गड्डह्यश्रठ्ठह्य रूश्रठ्ठस्त्रड्ड4 ड्डद्घह्लद्गह्मठ्ठश्रश्रठ्ठ. क्त्रह्वठ्ठ श्रह्वह्ल श्रद्घ ह्मह्वह्मड्डद्य द्धश्रद्वद्गह्य ड्डठ्ठस्त्र ह्मह्वठ्ठ श्रह्वह्ल. ॥श्रह्वह्यद्गद्धश्रद्यस्त्र द्बह्लद्गद्वह्य द्मद्गश्चह्ल द्बठ्ठ द्धश्रह्वह्यद्गह्य ढ्डह्वह्मठ्ठह्ल ढ्ड4 द्घद्बह्मद्ग. ञ्जद्धश्रह्वह्यड्डठ्ठस्त्रह्य श्रद्घ ह्मह्वश्चद्गद्गह्य 2द्गह्मद्ग द्यश्रह्यह्ल स्त्रह्वद्ग ह्लश्र द्घद्बह्मद्ग. ञ्जद्धद्ग 1द्बद्यद्यड्डद्दद्गह्मह्य द्वड्डठ्ठड्डद्दद्गस्त्र ह्लश्र ष्श्रठ्ठह्लह्मश्रद्य ह्लद्धद्ग द्घद्बह्मद्ग.

By JagranEdited By: Publish:Tue, 16 Apr 2019 12:54 AM (IST) Updated:Thu, 18 Apr 2019 06:05 AM (IST)
नवाबगंज नगरिया में आधा दर्जन घरों में आग
नवाबगंज नगरिया में आधा दर्जन घरों में आग

पटियाली (कासगंज): संवाद सहयोगी। थाना सिकंदरपुर वैश्य के ग्राम नबावगंज नगरिया में अज्ञात कारणों से सोमवार दोपहर आग से दहशत फैल गई। ग्रामीण घरों से निकल कर बाहर दौड़ पड़े। आग से घरों में रखा घरेलू सामान जलकर खाक हो गया। आग से हजारों रुपये का नुकसान हुआ। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया।

सोमवार दोपहर गांव में रहने वाले अधिकांश ग्रामीण खेतों पर काम कर रहे थे। घर खाली थे। महिलाएं भी खेत पर थी। एकाएक रहीश अहमद के घर में आग लग गई। ग्रामीणों ने जब धुआं निकलता देखा तो वह गांव की तरफ दौड़े। तेज हवा चलने से कुछ ही देर में आग ने आसपास के क्षेत्र को भी अपनी चपेट में ले लिया। गांव के सिराज, मुन्ना, नूर मुहम्मद, निसार अहमद, रूस्मान के घर भी धू-धू कर जलने लगे। ग्रामीणों ने अग्निशमन विभाग को जानकारी दी तथा खुद ही आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए। जब तक दमकल गांव में पहुंची, तब तक ग्रामीण आग पर काबू पा चुके थे। खबर मिलने पर निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र मौके पर पहुंच गए।

chat bot
आपका साथी