कहासुनी में दबंगों ने की ताबड़तोड़ फायरिग, आरोपितों की गिरफ्तारी को दबिश

कासगंज संवाद सहयोगी थाना ढोलना क्षेत्र के गांव कुढ़ार में बीती रात मामूली विवाद को लेकर दंबगों ने एक पक्ष के घर के दरवाजे पर पहुंचकर ताबड़तोड़ फायरिग की।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 17 Jan 2022 05:30 AM (IST) Updated:Mon, 17 Jan 2022 05:30 AM (IST)
कहासुनी में दबंगों ने की ताबड़तोड़ फायरिग, आरोपितों की गिरफ्तारी को दबिश
कहासुनी में दबंगों ने की ताबड़तोड़ फायरिग, आरोपितों की गिरफ्तारी को दबिश

कासगंज, संवाद सहयोगी : थाना ढोलना क्षेत्र के गांव कुढ़ार में बीती रात मामूली विवाद को लेकर दंबगों ने एक पक्ष के घर के दरवाजे पर पहुंचकर ताबड़तोड़ फायरिग की। घटना की जानकारी पर ढोलना पुलिस मौके पर पहुंची। मामले में पीड़ित की तहरीर पर नामजद के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया। पुलिस ने मौके से एक कारतूस बरामद किया हैं। पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

15 जनवरी को गांव के ही ओमकांत पुत्र अंकित की बारात जिला अलीगढ़ गई हुई थी। बारात में शराब के नशे में गांव के दिनेश से नरेश आदि का विवाद हो गया। जब देर रात बारात गांव वापस लौटी तभी अलीगढ़ में हुए विवाद को लेकर नरेश पक्ष के लोगों ने दिनेश के घर पर पहुंचकर फायरिग कर दी। आरोप है कि नाजायज असलाह से लैस होकर आए आरोपितों ने लगभग 15 राउंड फायरिग की। दरवाजे पर गोली लगने से किवाड़ टूट गई और पास खड़ी दिनेश की पत्नी के ऊपर गिरने से वह घायल हो गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपितों को तलाश किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। घटना के संबंध में दिनेश ने नरेश, पंकज, लटूरी, भगवान दास के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मौके से एक कारतूस बरामद हुआ है वह भी पुराना है। मामले में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपितों की तलाश की जा रही है। कई राउंड फायरिग होने की बात गलत है।

- ओपी सिंह, इंस्पेक्टर ढोलना

chat bot
आपका साथी