'हिदी ने प्रेम गंध देश देश बांटी है..'

कवि अजय अटल को किया गया सम्मानित केए महाविद्यालय में मनाया गया हिदी दिवस

By JagranEdited By: Publish:Sat, 14 Sep 2019 10:19 PM (IST) Updated:Sun, 15 Sep 2019 06:24 AM (IST)
'हिदी ने प्रेम गंध देश देश बांटी है..'
'हिदी ने प्रेम गंध देश देश बांटी है..'

जागरण संवाददाता, कासगंज : कोठीवाल आढ़तिया महाविद्यालय में हिदी दिवस का आयोजन किया किया गया। कवि अजय अटल सहित हिदी विभाग के प्रवक्ताओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कवि अजय अटल ने काव्य पाठ किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप जलाकर किया। कवि अजय अटल ने कविता पाठ करते हुए कहा 'भारत की माटी है देवों ने चाटी है, हिदी ने प्रेम गंध देश देश बांटी है।' कॉलेज की छात्राओं ने सरस्वती वंदना, हिदी गीत और भजनों की प्रस्तुति दी। डॉ. बृजेंद्र, डॉ. मिथलेश एवं प्राचार्य डॉ. वीके तोमर ने संबोधित करते हिदी की महत्ता कराई एवं शुभकामनाएं दीं। डॉ. मिथलेश वर्मा, डॉ. राधाकृष्ण दीक्षित, डॉ. केशव पांडे, डॉ. पूनम शर्मा को सम्मानित किया गया। संचालन रेनू पुंढ़ीर ने किया। कार्यक्रम में डॉ. एबी गुप्ता, डॉ. केपी सिंह, डॉ. मिथलेश पांडे, डॉ. राजकुमार, डॉ. पवन दुबे, डॉ. वाईपी सिंह, डॉ. बीपी सिंह, डॉ. अखिलेश, डॉ. विनोद गुप्ता, डॉ. संतोष यादव आदि मौजूद रहे।

माउंट लिट्राजी में भी मनाया गया हिदी दिवस: शहर के माउंट लिट्राजी स्कूल में हिदी दिवस पर कार्यक्रम आयोजित हुए। प्रधानाचार्य राकेश भाटिया ने हिदी की महत्वता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा हिदी भाषा पर हमे गर्व होना चाहिए। जीवन में वास्तविक ज्ञान और संस्कार हिदी भाषा ही सिखाती है। कार्यक्रम में शिक्षक उमा, ममता, प्रतिष्ठा, एवं विकास श्रीवास्तव को पुरस्कृत कर सम्मानित किया। प्रबंधक दीपक गुप्ता ने कार्यक्रम के आयोजन के लिए प्रधानचार्य और उनकी टीम को बधाई देते हुए शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दी।

chat bot
आपका साथी