बहला फुसलाकर भगा कर ले जाई किशोरी

आरोपित 14 वर्षीय किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले गए।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 29 Jul 2018 06:02 PM (IST) Updated:Sun, 29 Jul 2018 06:02 PM (IST)
बहला फुसलाकर भगा कर ले जाई किशोरी
बहला फुसलाकर भगा कर ले जाई किशोरी

जासं, कासगंज: कोतवाली क्षेत्र के अहरौली से नामजद आरोपित 14 वर्षीय किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले गए। किशोरी के पिता ने नामजदों के विरुद्ध तहरीर पुलिस को दी है। चार दिन बीत जाने के बाद भी किशोरी सुराग नहीं है। किशोरी के पिता का आरोप है कि पुलिस मामले को गंभीरता से नहीं ले रही है जबकि आरोपित दूसरे समुदाय के है।

किशोरी अहरौली के एक कॉलेज में कक्षा 9 की छात्रा है। बीती 27 जुलाई को जब वह अपने विद्यालय जाने के निकली। आरोप है कि तभी रास्ते में गांव के सलीम का साला आशिक पुत्र आकिल जो बहनोई के यहां रहता है, किशोरी को टैंपो से ले गया। । टैंपो में उस समय सलीम, सलीम की पुत्री सोनी पत्नी लल्ली और तस्लीम भी था। इन लोगों ने किशोरी को टैंपों में बीच में बैठाकर छिपा लिया था। यह घटना किशोरी की चाची ने देखी। उसने आकर जानकारी दी तो किशोरी का पिता और अन्य सदस्य पुत्री को खोजने के लिए निकले और आरोपितों के घर पर गए तो उनके घर पर ताला लगा था। सभी फरार थे। पिता ने पुत्री को तलाश किया लेकिन जानकारी नहीं मिली। घटना के दिन ही सूचना कोतवाली पुलिस को दी और नामजदों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया। पिता का आरोप है कि पुलिस ने मुकदमा तो दर्ज कर लिया लेकिन चार दिन बीत जाने के बाद भी न तो पुत्री का पता लग रहा है और न ही आरोपितों की गिरफ्तारी की जा रही है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी अशोक कुमार ¨सह का कहना है कि मुकदमा घटना के दिन दर्ज कर लिया गया। पुलिस किशोरी और आरोपितों की तलाश में लगी हुई है। कुछ सुराग मिले हैं, शीघ्र बरामदगी की जाएगी।

chat bot
आपका साथी