बाजार में उमडे़े खरीदार, त्योहार का उल्लास

रेडीमेड वस्त्रों सहित खाद्य सामग्री की बढ़ी बिक्री जगह जगह सजी पिचकारी और रंगों की दुकानें

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Mar 2019 09:57 PM (IST) Updated:Sat, 16 Mar 2019 09:57 PM (IST)
बाजार में उमडे़े खरीदार, त्योहार का उल्लास
बाजार में उमडे़े खरीदार, त्योहार का उल्लास

कासगंज, जागरण संवाददाता। होली पर्व को लेकर बाजारों की रौनक बढ़ गई है। मुख्य बाजारों में खरीदारों की भीड़ त्योहार का उल्लास दिखा रही है। रेडीमेड वस्त्रों के साथ साथ खाद्य सामग्री की दुकानों पर भी भीड़ है। रंगों के पर्व में मात्र चार दिन शेष हैं। 20 मार्च को होलिका दहन होगा। 21 मार्च को धूलिद्री पर्व को लेकर लोगों में उत्साह बढ़ रहा है। बीते सप्ताह तक सहालगों की भीड़ से गुलजार बाजारों में बीते दिनों सन्नाटा था, लेकिन अब होली पर्व की रौनक दिखाई दे रही है। बाजार जल्दी खुल रहे हैं और देर से बंद हो रहे हैं। सुबह से कस्बाई और ग्रामीण अंचलों से बड़ी संख्या में खरीदार बाजार में पहुंच रहे हैं। परचून की दुकानों पर सबसे ज्यादा भीड़ है तो रेडीमेड कपड़े भी खरीद रहे हैं। इधर रंगों के पर्व पर पिचकारी की खासी मांग रहती है। शहर के नदरई गेट, बिलराम गेट, सोरों गेट, सहावर गेट, बारहद्वारी, रेलवे रोड, मालगोदाम रोड, सरकुलर रोड आदि इलाकों के बाजारों में रंग गुलाल पिचकारी की अस्थाई दुकाने सज गई हैं। पिचकारी विक्रेता राजू बताते हैं रंगों की बिक्री से अधिक गुलाल की बिक्री हो रही है। वहीं गुब्बारे और स्प्रे कलर की मांग बढ़ रही है। चेहरे और कैप की बिक्री शुरू हो गई है।

घरों में भी बन रहे पकवान :

होली पर्व को लेकर घरों में भी महिलाएं तैयारियों में लगी हैं। परंपरागत सेब, मठरी, नमकीन, गुजिया बनाई जा रहे हैं। गृहणी स्वाती भारद्वाज ने बताया वह इस बार राज कचौड़ी एवं कांजी बड़ा अवश्य बनाएंगी। उनके परिवार में लोग कांजी बड़ा को बहुत पसंद करते हैं।

chat bot
आपका साथी