बढ़ी शिवभक्तों की भीड़, शहर में रोका यातायात

सावन के अंतिम सोमवार नजदीक होने की वजह से शिवभक्तों की भीड़ उमड़ रही है। पुलिस प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 18 Aug 2018 09:33 PM (IST) Updated:Sat, 18 Aug 2018 09:33 PM (IST)
बढ़ी शिवभक्तों की भीड़, शहर में रोका यातायात
बढ़ी शिवभक्तों की भीड़, शहर में रोका यातायात

जासं, कासगंज: कल अंतिम सोमवार है। बम-बम भोले के जयकारे जमीं से आसमां तक सुनाई दे रहे है। जहां एक धरातल पर भोलेभक्तों के घ़ुंघ़ुरू की झंकार है। वहीं बादल की गर्जना शिव की आराधना का संकेत दे रही है। इधर कांवड़ियों की सहायता के लिए पुलिस प्रशासन आगे आया है। तेजी के साथ बढ़ती शिवभक्तों की तादात को देखते हुए पुलिस ने शहर में यातायात रोक दिया है और रूट डायवर्ट कर दिए है।

कांधे पर कांवड़ और मुंह में सीटी, कांवड़ियों की पहचान बनी हुई है। जहां एक ओर घुंघुरू और घंटी की झंकार आस्था का संदेश दे रही है। वहीं सीटी की आवाज रास्ता मांगती है। शिवभक्तों के यह संदेश आम जनमानस अच्छी तरह समझता है। तभी तो शिवभक्तों को सिर्फ भोले की जयकारे लगाने होते हैं, बल्कि रास्ते नहीं मांगने पड़ते। अब जब तेजी के साथ कांवड़ियों का कारवां बढ़ रहा है तो प्रशासन ने भी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद कर दी है। सुरक्षा का खाका तैयार है। पुलिस ने शहर में यातायात रोक दिया है। अमांपुर रोड़ तिराहे से चौपहिया वाहनों को डायवर्ट किया जा रहा है जबकि सोरों गेट पर बैरियर लगाकर ई-रिक्शा भी रोक दिए है। वाहनों के लिए मार्ग डायवर्ट कर दिया है। पुलिस कांवड़ियों की सुरक्षा और सेवा के लिए तैनात है।

घाट पर पहुंचे अफसर

कांवड़यिों की बढ़ती भीड़ देखकर एसडीएम सुनील कुमार और सीओ सिटी गवेंद्र गौतम गंगा लहरा घाट पहुंचे और वहां व्यवस्थाएं परखी है। जिम्मेदारों को निर्देश दिए कि कांवड़ियों को परेशान न होने दे। सोरों कोतवाली प्रभारी रिपुदमन ¨सह ने अधिकारियों को बताया कि वह लहरा गंगा घाट पर ठीक से निगरानी कर रहे है।

जगह-जगह तैनात पुलिस

जगह-जगह पुलिस बल तैनात है। लहरा गंगा घाट से लेकर कासगंज जिले की सीमा तक पुलिस पिकेट लगाई है। गश्त के लिए अलग से टीम लगाई गई है। जबिक सभी चौकी इंचार्ज संबंधित क्षेत्र में निगरानी बनाए हुए है। -- गवेंद्र गौतम, सीओ सिटी

chat bot
आपका साथी