रात भर चली हवाएं, सुबह हुई बूंदाबांदी

मौसम में परिवर्तन गर्मी से राहत धूप बेअसर चलती रही हवाएं

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 May 2019 10:58 PM (IST) Updated:Sat, 04 May 2019 06:16 AM (IST)
रात भर चली हवाएं, सुबह हुई बूंदाबांदी
रात भर चली हवाएं, सुबह हुई बूंदाबांदी

कासगंज, जागरण संवाददाता: ओडिशा में आए फणि चक्रवात का असर मौसम पर दिखा। रात भर तेज हवाएं चलती रहीं तो सुबह बादल छाए रहे। सात बजे करीब बूंदाबांदी ने भी लोगों को परेशान किया। हालांकि काफी हल्की बूंदाबांदी हुई, लेकिन इससे तापमान में गिरावट आ गई। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री रहा।

तूफान को लेकर शाम से ही लोगों के मन में आशंकाएं थी। फेसबुक और वाट्स एप पर शहरवासी पोस्ट कर रहे थे। कुछ लोग तूफान का असर कासगंज में आने का वक्त पूछ रहे थे तो कुछ नेट से मिली जानकारी के आधार पर जवाब दे रहे थे। हालांकि रात सकुशल गुजरी। हालांकि तेज हवाओं ने किसानों को जरूर परेशान किया। कई दिन से सुबह से ही पड़ने वाली तेज धूप से भी शुक्रवार को राहत मिली। सुबह आसमान में बादल छाए रहे तो सात बजे करीब कुछ देर हल्की बूंदे भी गिरीं। इससे स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राएं परेशान रहीं। दोपहर में भी तेज हवाओं का क्रम जारी रहा। मौसम विभाग के पूर्व निदेशक डॉ. दिनेश के अनुसार शनिवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और बूंदाबांदी भी हो सकती है। भरगैन प्रतिनिधि के अनुसार दोपहर में क्षेत्र में तेज हवाओं का असर दिखाई दिया। हालांकि कहीं कोई नुकसान की खबर नहीं है।

------

अधिकतम तापमान : 36

न्यूनतम तापमान : 26 ------

टूटे डेढ़ दर्जन पोल, कई गांवों की बिजली प्रभावित :

इधर गुरुवार रात चलने वाली तेज हवाओं का असर बिजली आपूíत पर भी पड़ा। जिले में कई विद्युत पोल टूट गए। गांव जय सिंह पुरा, नवादा आदि गांवों में विद्युत आपूíत बाधित हो गई। शहर मे भी कुछ स्थानों पर तार टूटने से आपूíत प्रभावित हुई। अधीक्षण अभियंता हरीमोहन का कहना है करीब दस-12 गांवों की बिजली आपूíत प्रभावित हुई है। अधिक गांव प्रभावित नहीं हुए हैं एवं पोल भी ज्यादा नहीं टूटे हैं।

नहीं चले थ्रेसर, बैठे रहे किसान :इन दिनों खेतों में गेहूं की मढ़ाई का काम चल रहा है। गुरुवार रात को कई किसानों ने थ्रेसर मंगाए थे, लेकिन तेज हवाओं में भूसा उड़ जाने की चिता में किसान हवाएं थमने का इंतजार करते रहे। सुबह हवाएं कुछ कम हुई तो खेतों में काम शुरू हो सका।

--------

'मौसम खेती के लिए अच्छा है। यदि थोडी बारिश हो जाती है तो नुकसान नहीं है। ज्यादा बरसात होने पर खेतों में खडी मक्का के साथ-साथ तरबूज, खरबूज को नुकसान हो सकता है।'

-राजकुमार

कृषि विशेषज्ञ

chat bot
आपका साथी