भाजपा के तीनों प्रत्यायशियों ने दाखिल किए नामांकन पत्र

कासगंज संवाद सहयोगी शुक्रवार को कलक्ट्रेट पर जिले की तीनों विधानसभा सीटों के भाजपा प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 29 Jan 2022 05:44 AM (IST) Updated:Sat, 29 Jan 2022 05:44 AM (IST)
भाजपा के तीनों प्रत्यायशियों ने दाखिल किए नामांकन पत्र
भाजपा के तीनों प्रत्यायशियों ने दाखिल किए नामांकन पत्र

कासगंज, संवाद सहयोगी : शुक्रवार को कलक्ट्रेट पर जिले की तीनों विधानसभा सीटों के भाजपा प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। समर्थकों के साथ प्रत्याशी नामांकन स्थल कलक्ट्रेट पहुंचे। कार्यकर्ता एवं समर्थकों को पुलिस ने गेट पर ही रोक लिया। प्रत्याशी एवं उसके साथ दो व्यक्तियों को अंदर जाने की अनुमति दी गई। नामांकन के बाद प्रत्याशियों ने अपनी जीत को तय बताया।

जिले की अमांपुर, पटियाली एवं कासगंज विधानसभा से भाजपा प्रत्याशियों एक साथ ही नामांकन का कार्यक्रम तय था। सुबह सबसे पहले प्रत्याशी और समर्थक तीर्थ नगरी सोरों हरिपदी गंगा घाट पर पहुंचे। जहां वराह भगवान मंदिर पर पूजा अर्चना की। उसके बाद कार्यकर्ताओं के साथ कलक्ट्रेट पहुंचे। कासगंज से देवेंद्र सिंह राजपूत, अमांपुर से हरिओम वर्मा, पटियाली से ममतेश शाक्य अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। देवेंद्र सिंह राजपूत ने तीन, हरिओम वर्मा ने एक और ममतेश शाक्य ने दो सेट दाखिल किए। इसके अलावा किसी अन्य प्रत्याशी ने नामांकन के लिए नहीं पहुंचा। नामांकन के बाद तीनों प्रत्याशी ने अपनी जीत का दावा और भाजपा 300 के पार का नारा दिया। जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी ने कहा कि जिले की तीन और प्रदेश की 300 पार भाजपा की बहार है। तीनों विधानसभा क्षेत्रों के लिए बिके 10 नामांकन पत्र

ाुक्रवार को जिले की तीनों विधानसभाओं के लिए 10 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। कासगंज विधानसभा से संजीव कुमार ने भाईचारा पार्टी एवं अमांपुर से सपा प्रत्याशी सत्यभान सिंह शाक्य, राष्ट्रीय उदय पार्टी शिवम कुमार ने पर्चा खरीदा। दरवेश कुमार एवं महेंद्र पाल ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में पर्चे खरीदे। पटियाली विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी इमरान अली, मोहम्मद मियां जौहर, चाहत मियां, मोहम्मद अली एवं जाहिदा सुल्तान ने भी नामांकन पत्रों की खरीद की। सुरक्षा व्यवस्था रही कड़ी

कलक्ट्रेट परिसर मे सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही। सभी मार्गों पर बेरिकेडिंग कर पुलिस की तैनाती की गई थी। केवल मुख्य द्वार से ही प्रत्याशी एवं उनके दो सहयोगियों को प्रवेश दिया गया। कार्यकर्ताओं को पुलिस ने मुख्य द्वार पर ही रोक दिया था। किसी को भी नारेबाजी करने की अनुमति नहीं थी। मुख्य द्वार के अलावा कलक्ट्रेट परिसर में भी बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात थे।

chat bot
आपका साथी