राफेल पर भाजपाई मुखर, माफी मांगें राहुल गांधी

तहसील में धरना देकर भाजपाइयों ने सौंपा ज्ञापन राहुल पर लगाया गुमराह करने का आरोप

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Nov 2019 10:52 PM (IST) Updated:Tue, 19 Nov 2019 06:07 AM (IST)
राफेल पर भाजपाई मुखर, माफी मांगें राहुल गांधी
राफेल पर भाजपाई मुखर, माफी मांगें राहुल गांधी

कासगंज, जासं। राफेल मुद्दे पर अब भाजपा आक्रामक हो गई है। शनिवार को कासगंज तहसील में धरना-प्रदर्शन कर भाजपाइयों ने हुंकार भरी। भाजपा नेताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन में कहा है कि देश को गुमराह करने वाले माफी मांगे अन्यथा उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

भाजपा जिलाध्यक्ष पूर्णेंद्र सोलंकी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने राफेल पर पुनर्विचार याचिकाओं को खारिज कर दिया है। राफेल खरीद प्रक्रिया को दिसंबर 2018 में भी सही एवं पारदर्शी कोर्ट ने बताया था। देश की रक्षा से जुड़े अहम मसले पर कांग्रेस के तत्कालीन अध्यक्ष राहुल गांधी ने चुनाव से पहले झूठ बोलकर जनता को गुमराह किया है। कांग्रेस ने संसद की कार्यवाही को भी बाधित किया है। कांग्रेस को देश हित से ज्यादा राजनीतिक स्वार्थ प्यारा है। राहुल गांधी एवं कांग्रेस को देश को गुमराह करने एवं मर्यादाहीन राजनीति के लिए माफी मंगनी चाहिए अन्यथा इनके खिलाफ कानूनी कारवाई हो। धरने के बाद एसडीएम ललित कुमार एवं सीओ सिटी आइपी सिंह को ज्ञापन सौंपा।

प्रदर्शन को विधायक देवेंद्र प्रताप सिंह, नीरज शर्मा ने भी संबोधित किया। पवन कुमार गोला, अनुरोध प्रताप सिंह, राजेश साहू, अजीत कुमार, उत्तम, बृजेश उपाध्याय, संजय दुबे, शरद गुप्ता, ज्ञापन प्रकाश, लालता प्रसाद, मुकेश वाष्र्णेय, मनीराम मौर्य, सुनील कुमार एवं महेंद्र सिंह बघेल शामिल थे।

chat bot
आपका साथी