दायित्व पर उतरें खरे, जन-जन तक पहुंचाएं नीतियां

कासगंज जासं। भाजपा के नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष एवं संगठन के जिला प्रतिनिधियों का शुक्रवार को स

By JagranEdited By: Publish:Fri, 15 Nov 2019 11:23 PM (IST) Updated:Sat, 16 Nov 2019 06:05 AM (IST)
दायित्व पर उतरें खरे, जन-जन तक पहुंचाएं नीतियां
दायित्व पर उतरें खरे, जन-जन तक पहुंचाएं नीतियां

कासगंज, जासं। भाजपा के नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष एवं संगठन के जिला प्रतिनिधियों का शुक्रवार को समारोह पूर्वक स्वागत किया गया। जिला कार्यालय पर हुए कार्यक्रम में इन्हें दायित्व का बोध कराया।

जिलाध्यक्ष पूर्णेंद्र सोलंकी ने नए पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी को जो दायित्व मिला है, उस पर खरे उतरें। पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं। कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता गौरी शंकर शर्मा, ज्ञान तिवारी, ज्ञान प्रकाश गुप्ता, अनिल पुंढीर, महेंद्र बघेल, राजवीर भल्ला, नीरज शर्मा, रमेश साहू, कौशल साहू, संजय पुंढीर, केपी सिंह सोलंकी, बृजेश उपाध्याय, डीएस पाल, मिथलेश शर्मा, सुरेश माहेश्वरी, दानवीर सिंह, नितिन शर्मा, केपी सिंह, मनोज भारद्वाज, बबलू ठाकुर आदि उपस्थित थे। इनका हुआ स्वागत:

सुनील गुप्ता, शरद गुप्ता, लालता प्रसाद, रूद्र प्रताप, अखंड प्रताप, ओमकार सिंह, राम प्रताप सिंह, अभय मिश्रा, मोहकम सिंह बघेल, द्वारिका प्रसाद, बबलू, दिनेश कुमार, राहुल अग्रवाल, अंकित कुमार, कुलदीप सिंह, नाहर सिंह, गौरी शंकर साहू, अंकित सिंह, वैभव कुमार वाष्र्णेय, संतोष राजपूत, मुकेश कुमार, डॉ. जयवीर सिंह आदि।

chat bot
आपका साथी