समाजवाद के सच्चे हितैषी हैं नेताजी मुलायम सिंह यादव

कासगंज जागरण टीम जिले में सोमवार को भारत सरकार के पूर्व रक्षा मंत्री एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का 82वां जन्मदिन कार्यकर्ताओं ने धूम-धाम से केक काटकर मनाया और उनकी दीर्घायु की कामना की।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 23 Nov 2021 05:41 AM (IST) Updated:Tue, 23 Nov 2021 05:41 AM (IST)
समाजवाद के सच्चे हितैषी हैं नेताजी मुलायम सिंह यादव
समाजवाद के सच्चे हितैषी हैं नेताजी मुलायम सिंह यादव

कासगंज, जागरण टीम : जिले में सोमवार को भारत सरकार के पूर्व रक्षा मंत्री एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का 82वां जन्मदिन कार्यकर्ताओं ने धूम-धाम से केक काटकर मनाया और उनकी दीर्घायु की कामना की। इसके बाद विचार गोष्ठी हुई।

शहर के बिलराम गेट स्थित कैंप कार्यालय पर हुए कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव ने कहा कि नेताजी समाजवादी पार्टी के जन्मदाता हैं। उन्हीं की मेहनत और लगन से समाजवादी पार्टी वर्तमान में इस मुकाम तक पहुंची है। उन्होंने कहा कि नेताजी ने अखिलेश यादव को हमें देश और समाज की सेवा के लिए सौंपा है। हम सबको एकजुट होकर अखिलेश यादव के हाथों को आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में मजबूत करने के लिए कार्य करें। जिससे गरीब, किसान, मजदूर, छात्र, नौजवान, बेरोजगार, दवे कुचले मजलूम लोगों का भला हो सके। यही नेताजी के जन्मदिन की सार्थक बधाई होगी। पूर्व मंत्री मानपाल सिंह, पूर्व विधायक नेत्रपाल सिंह राघव, रफत मुनीर, लक्ष्मण सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख अविनाश, देवेंद्र सिंह लोधी मौजूद रहे। विकास खंड सिढ़पुरा के गांव सरावल में सपा नेत्री किरण यादव की अध्यक्षता में समाजवाद के सच्चे हितैषी मुलायम सिंह का जन्मदिन कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया। अशोक यादव, होती लाल शास्त्री, डा. अवधेश कुमार, वाहिद अली, राम नरेश यादव, सोनू सोलंकी, गौरव शाक्य, शाहिद मलिक, राधेश्याम गुप्ता, मोहम्मद शाहिद, शादाब सिद्दीकी, सब्बू, हेमराज, संदीप यादव, सलीम सैफी, नरेश, चाहत मियां मौजूद रहे। कस्बा अमांपुर में अवधेश सिंह सोलंकी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन सिढ़पुरा रोड स्थित श्याम गेस्ट हाउस में केक काटकर मनाया गया। कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारियों में जुट जाने को कहा गया। पूर्व विधायक नेत्रपाल सिंह राघव, लक्ष्मन सिंह यादव, विधान सभा अध्यक्ष ओमपाल सिंह बघेल, अकील अहमद, बबलू यादव, अखंड प्रताप सिंह यादव, हरिओम यादव, गौरव मिश्रा मौजूद रहे। कस्बा गंजडुंडवारा के ताज पैलेस में भी मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन मनाया गया। सहावर नगर पंचायत की चेयरमैन •ाहिदा सुल्तान ने सैकड़ो सपाईयों के साथ केक काटकर मनाया। उन्होंने कहा कि 2022 में सपा की सरकार बननी तय है भाजपा सरकार के झूठे वादों को अब जनता पहचान चुकी है। इसके बाद गरीब एवं असहाय दौ सौ लोगों चेयरमैन ने कंबल वितरित किए। अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प

कस्बा गंजडुंडवारा के मुहल्ला खेरू में पूर्व विधायक नजीबा खान जीनत के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन मनाया। कार्यकर्ताओं ने केक काटाकर उनकी दीर्घायु की कामना की। पूर्व विधायक ने कहा कि 2022 में समाजवादी पार्टी सत्ता में आ रही है। कार्यकर्ता अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लें। सपा नेत्री नाशी खान ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ है। आज नेताजी का 82वां जन्मदिन कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार कर रहा है। आबाद हुसैन, अरशद खान, युसुफ खान, ध्रुव यादव, आकाश यादव, विजय यादव, रामेश्वर यादव, रामप्रकाश, शमशाद, असलम, महेश, संजू, अशरफ कुरैशी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी