गर्मी में तड़पते रहे मरीज, नहीं चला जनरेटर

जिला अस्पताल के रूप में कार्यरत सीएचसी अशोक नगर की व्यवस्थाओं का

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 Jul 2020 09:21 PM (IST) Updated:Sat, 25 Jul 2020 06:05 AM (IST)
गर्मी में तड़पते रहे मरीज, नहीं चला जनरेटर
गर्मी में तड़पते रहे मरीज, नहीं चला जनरेटर

कासगंज, जागरण संवाददाता : जिला अस्पताल के रूप में कार्यरत सीएचसी अशोक नगर की व्यवस्थाओं का सच गुरुवार रात को सामने आया। जब गर्मी से यहां पर मरीज तड़पते रहे, लेकिन जनरेटर नहीं चला। अधिकारियों ने फोन किया तो स्टाफ ने कहा कि जनरेटर चलाने वाला नहीं है। बाद में सीएमओ ने क्वारंटाइन सेंटर से कर्मचारी भेजा, तब जनरेटर चल सका।

जिला अस्पताल को कोविड अस्पताल बनाए जाने के बाद में सीएचसी अशोक नगर को ही जिला अस्पताल के रूप में संचालित किया जा रहा है। सभी मरीज यहीं आते हैं तथा मरीजों को भर्ती किया जाता है। सब स्टेशन में खराबी से अस्पताल के क्षेत्र की आपूर्ति भी फेल हो गई। रात में जनरेटर न चलने से अंधेरा छा गया। अस्पताल प्रशासन ने इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया। इस पर मरीजों ने सीएमओ को फोन किया तो उन्होंने जब जानकारी की तो पता चला कि जनरेटर चलाने वाले की ड्यूटी क्वारंटाइन सेंटर में है। इस पर सीएमओ ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि अगर ऐसी स्थिति थी तो पहले ही उसे बुलवाना था। इसके बाद सीएमओ डॉ.प्रतिमा श्रीवास्तव ने कर्मचारी को भेजकर जनरेटर चलवाया।

------------

शुक्रवार दोपहर में भी रहे परेशान :

रात में तो सीएमओ के आदेश पर जनरेटर चल गया, लेकिन शुक्रवार की दोपहर मरीजों को बिन बिजली गुजारनी पड़ी। दोपहर में यहां पर जनरेटर नहीं चला। वहीं इन्वर्टर भी बंद होने से दोपहर में वार्डों में लाइट भी नहीं जल रही थी।

chat bot
आपका साथी