ग्रामीणों ने मवेशियों को फिर क्रिया घर में किया बंद

जागरण संवाददाता कानपुर देहात अकबरपुर में मवेशियों के फसल चरने से परेशान होकर ग्रा

By JagranEdited By: Publish:Sun, 16 Jan 2022 08:16 PM (IST) Updated:Sun, 16 Jan 2022 08:16 PM (IST)
ग्रामीणों ने मवेशियों को फिर क्रिया घर में किया बंद
ग्रामीणों ने मवेशियों को फिर क्रिया घर में किया बंद

जागरण संवाददाता, कानपुर देहात : अकबरपुर में मवेशियों के फसल चरने से परेशान होकर ग्रामीणों ने दूसरे दिन भी उन्हें क्रियाघर में बंद कर दिया। गोशाला में मवेशी अधिक होने के चलते फिलहाल नगर पंचायत की तरफ से वहीं पर उनके चारा पानी की व्यवस्था कर दी गई है।

अकबरपुर, मिल्किया, जगजीवनपुर व खरका में गेहूं, लाही व मटर की फसल का नुकसान मवेशी कर रहे हैं। इससे परेशान होकर ग्रामीणों ने शनिवार को 12 से अधिक मवेशियों को खदेड़कर पकड़ा और उन्हें गांव के बाहर क्रियाघर में बंद कर दिया था। वहीं रविवार को भी 10 से अधिक मवेशियों को खदेड़कर क्रियाघर में बंद कर दिया गया। ग्रामीण काशीराम, खुशीलाल, तेजकुमार, रामबाबू, सुरेश, नन्हें, बरमा, ओमप्रकाश, कैलाश व कल्लू ने बताया कि खेत में फसल बर्बाद हो गई है। ऐसे में आखिर में हमारे सामने भी इन्हें बंद करने की मजबूरी है। वहीं गोशाला में मवेशी अधिक होने से इन्हें यहीं रखा गया है। नगर पंचायत की तरफ से चारा पानी की व्यवस्था कर दी गई है, यहां शेड होने से उसी के नीचे मवेशी रात में बैठते हैं।

chat bot
आपका साथी