अनियंत्रित कार खड्ड में गिरी, पांच घायल

संवाद सहयोगी सिकंदरा चित्रकूट धाम से दर्शन कर घर वापस आने के दौरान सट्टी थाना क्षेत्र के

By JagranEdited By: Publish:Mon, 28 Sep 2020 11:08 PM (IST) Updated:Mon, 28 Sep 2020 11:08 PM (IST)
अनियंत्रित कार खड्ड में गिरी, पांच घायल
अनियंत्रित कार खड्ड में गिरी, पांच घायल

संवाद सहयोगी, सिकंदरा : चित्रकूट धाम से दर्शन कर घर वापस आने के दौरान सट्टी थाना क्षेत्र के अफसरिया गांव के सामने कार अनियंत्रित होकर खड्ड में जा गिरी। दुर्घटना में कार सवार पांच लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया गया है।

मंगलपुर थाना क्षेत्र के भंदेमऊ गांव निवासी शिशिर सिंह, मूलचंद्र, रिशु, विनय व पुष्पेंद्र चित्रकूट धाम में कामतानाथ भगवान के दर्शन करने गए थे। सोमवार को वह कार से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान सट्टी थाना क्षेत्र के अफसरिया गांव के सामने मुगल रोड पर कार अनियंत्रित होकर खड्ड में जा गिरी। घटना में कार सवार पांचों लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुर में भर्ती कराया गया जहां हालत खतरे से बाहर है। थाना प्रभारी धर्मेंद्र मलिक ने बताया कि दुर्घटना होने की जानकारी मिली है, लेकिन कोई लिखित सूचना नहीं दी गई है।

chat bot
आपका साथी