लगातार मिल रही शिकायतों पर अकबरपुर मंडी की देखी व्यवस्था

जागरण संवाददाता कानपुर देहात धान खरीद केंद्रों में व्याप्त अव्यवस्थाओं की मिल रही शिकायतो

By JagranEdited By: Publish:Tue, 01 Dec 2020 01:12 AM (IST) Updated:Tue, 01 Dec 2020 01:12 AM (IST)
लगातार मिल रही शिकायतों पर अकबरपुर मंडी की देखी व्यवस्था
लगातार मिल रही शिकायतों पर अकबरपुर मंडी की देखी व्यवस्था

जागरण संवाददाता, कानपुर देहात : धान खरीद केंद्रों में व्याप्त अव्यवस्थाओं की मिल रही शिकायतों पर सोमवार को डीएम के निर्देश पर एसडीएम ने अकबरपुर मंडी में बने धान खरीद केंद्र का किया निरीक्षण। हालांकि इस दौरान सभी व्यवस्थाएं उन्हें दुरुस्त मिली। एसडीएम अकबरपुर आनंद कुमार सिंह ने सोमवार को अकबरपुर मंडी में खुले धान खरीद केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान मौजूद किसानों से धान खरीद के बारे में जानकारी लेने के साथ ही उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने केंद्र प्रभारी तोषकर झा को व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों से नियमानुसार धान की खरीद की जाए। इसमें लापरवाही होने पर जिम्मेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। हालांकि इस दौरान उन्हें सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त मिली। धान खरीद केंद्र का निरीक्षण कर देखी व्यवस्था संवाद सूत्र, रूरा : सोमवार को एडीएम वित्त एवं राजस्व ने मंडी समिति के सरकारी धान खरीद केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कर किसानों से बातचीत कर समस्याएं जानी और केंद्र प्रभारी से तौल में और तेजी लाने के लिए निर्देशित किया।

दोपहर बाद करीब ढाई बजे आये एडीएम वित्त एवं राजस्व साहबलाल ने सबसे पहले एफसीआई केंद्र का निरीक्षण किया इस दौरान उन्होंने तौल प्रक्रिया को देखकर किसानों से बातचीत कर समस्या जानी और सह केंद्र प्रभारी राहुल श्रीवास्तव को तौल में और तेजी लाने के निर्देश दिए। केंद्र प्रभारी ने बताया कि 200 क्विंटल की तौल हुई है, जबकि कुल 2100 क्विंटल की तौल हो चुकी है। इसके बाद उन्होंने पीसीएफ केंद्र का निरीक्षण किया और किसानों से हुई तौल सम्बन्धी प्रपत्र जांचे इस दौरान प्रभारी हिमांशु शुक्ला ने कुल तौल 2406 क्विंटल बताई तो उन्होंने चल रही तौल पर संतुष्टि जताई। डेरापुर में केंद्र मिला बंद

धान खरीद केंद्रों की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए सोमवार को तहसीलदार लाल सिंह यादव ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अहिरन गढेवा में संचालित एनसीसीएफ का धान खरीद केंद्र बंद मिला, जबकि प्रभारी गांव में उपस्थित नहीं था। इस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताते हुए रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजने की बात कही। तहसीलदार को ग्रामीणों ने बताया कि केंद्र पर धान नहीं खरीदा जाता है। वहीं बड़ागांव भिखखी में 5097 क्विटल धान की खरीद की जा चुकी है, जबकि शाही में संचालित पीसीयू के खरीद केंद्र प्रभारी ने तहसीलदार को बताया कि अब तक 13 68 कुंटल किसानों से धान खरीदा जा चुका है। तहसीलदार लाल सिंह ने बताया की निरीक्षण में अहिरन गढेवा में संचालित धान खरीद केंद्र बंद मिला है। कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी को लिखा पढ़ी की गई है।

chat bot
आपका साथी