संघर्ष को अंजाम तक पहुंचाने की भरी हुंकार

जागरण संवाददाता, कानपुर देहात : आठ सूत्रीय मांगों पर अड़े राजस्व लेखपालों ने शनिवार को सं

By JagranEdited By: Publish:Sun, 08 Jul 2018 01:34 AM (IST) Updated:Sun, 08 Jul 2018 01:34 AM (IST)
संघर्ष को अंजाम तक पहुंचाने की भरी हुंकार
संघर्ष को अंजाम तक पहुंचाने की भरी हुंकार

जागरण संवाददाता, कानपुर देहात : आठ सूत्रीय मांगों पर अड़े राजस्व लेखपालों ने शनिवार को संघर्ष अंजाम तक पहुंचाने की हुंकार भरी। सोमवार से राजस्व लेखपाल कलेक्ट्रेट में अनिश्चित कालीन धरना शुरू करेंगे।

वेतन विसंगति दूर करने, लैपटाप व भत्ते समेत आठ सूत्रीय मांगों को लेकर राजस्व लेखपाल शनिवार को पांचवे दिन तहसील मुख्यालयों पर धरना स्थल पर डटे रहे। अकबरपुर तहसील में अध्यक्ष सुधीर दुबे ने कहा कि मांगें न मानें जाने तक आंदोलन जारी रहेगा। यहां राजा बाबू कटियार, प्रमोद कुमार पाल, बलराम, सुरेंद्र व यशवंत आदि रहे। सिकंदरा में अवधेश गोस्वामी, धर्मेन्द्र कुमार व बसंत लाल, धर्मेंद्र कुमार आदि ने धरना दिया। भोगनीपुर में अध्यक्ष संतोष कुमार ¨सह, मंत्री ज्ञानेश कुमार, रामबालक, रिचा आदि धरना स्थल पर बैठे। मैथा में जिलाध्यक्ष ब्रजेश दीक्षित, मिलन दुबे, विकास सचान, व कामता प्रसाद आदि ने आरपार की लड़ाई की हुंकार मरी। डेरापुर में अध्यक्ष सदाबृज बिहारी, विनोद कुमार गौतम, राजेश कुमार, अटल त्रिपाठी व पुष्पेंद्र आदि रहे। रसूलाबाद में अध्यक्ष लाला राम, जय नारायण, राम मिलन, रामबाबू, राम बहादुर, मोहम्मद मुस्तफा आदि ने धरना दिया और जमकर नारेबाजी की। बता दें कि ग्राम्य विकास विभाग के ग्राम पंचायत अधिकारी व ग्राम विकास अधिकारी समन्वय समिति ने लेखपाल कार्य से मुक्त रखने का ज्ञापन प्रमुख सचिव ग्राम विकास को सौंपा है। लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष ने बताया कि सोमवार से कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी