फोटोग्राफर न लाने पर दुल्हन ने शादी से किया इन्कार

मंगलपुर में शादी में फोटो व

By JagranEdited By: Publish:Sun, 29 May 2022 05:24 PM (IST) Updated:Sun, 29 May 2022 05:24 PM (IST)
फोटोग्राफर न लाने पर दुल्हन ने शादी से किया इन्कार
फोटोग्राफर न लाने पर दुल्हन ने शादी से किया इन्कार

फोटोग्राफर न लाने पर दुल्हन ने शादी से किया इन्कार

संवाद सहयोगी, झींझक (कानपुर देहात) : मंगलपुर में शादी में फोटो व वीडियो के लिए वर पक्ष के फोटोग्राफर न लाने पर दुल्हन ने शादी से इन्कार कर दिया। रात भर मान मनौव्वल का दौर चला पर बात न बनी। रविवार को भी दोपहर तक पुलिस के सामने दोनों पक्षों की पंचायत चली आखिर में बिन दुल्हन ही बरात लौट गई।

मंगलपुर के एक गांव निवासी किसान की बेटी की शादी भोगनीपुर के डुबकी की मड़ैया निवासी अरुण कुमार के साथ तय हुई थी। शनिवार रात को नाचते गाते हुए बराती पहुंचे। द्वारचार व बाकी रस्में निभाई गईं। इसके बाद देररात जयमाल शुरू हुआ तो दुल्हन पहुंची। उसने देखा कि फोटो व वीडियो के लिए वर पक्ष की तरफ से फोटोग्राफर नहीं लाया गया है। इस पर वह भड़क उठी और बिन फोटोग्राफर के ही बरात लेकर आने को कहने लगी। वह स्टेज से उठकर घर के अंदर चली गई। घर वालों ने समझाने का प्रयास किया पर बात नहीं बनी और वह अपनी मांग पर अड़ी रही। रविवार को मंगलपुर थाने के एसआइ डोरीलाल पहुंचे और दोनों पक्षों में गांव में ही पंचायत शुरू हुई, लेकिन शादी की बात न बनी। इसके बाद समझौता हुआ कि सामान एक-दूसरे को लौटा देंगे और बिन दुल्हन बरात वापस चली गई। एसआइ डोरीलाल ने बताया कि फोटोग्राफर न लाने पर विवाद हुआ था।

chat bot
आपका साथी