विश्वस्तों को जोड़ शिवपाल को मजबूती देने निकले सुखराम

संवाद सहयोगी, घाटमपुर: पिता स्व. हरमोहन सिंह यादव की पुण्य तिथि पर सपा से अलग होकर सेकुल

By JagranEdited By: Publish:Sun, 21 Oct 2018 09:12 PM (IST) Updated:Sun, 21 Oct 2018 09:12 PM (IST)
विश्वस्तों को जोड़ शिवपाल को मजबूती देने निकले सुखराम
विश्वस्तों को जोड़ शिवपाल को मजबूती देने निकले सुखराम

संवाद सहयोगी, घाटमपुर: पिता स्व. हरमोहन सिंह यादव की पुण्य तिथि पर सपा से अलग होकर सेकुलर मोर्चा बनाने वाले शिवपाल सिंह यादव को बुला कर संदेश देने वाले राज्यसभा सांसद सुखराम ¨सह अब खुल कर मैदान में उतरे हैं। रविवार को क्षेत्र भ्रमण पर निकले सुखराम ने अपने कई विश्वस्तों पर डोरे डाल शिवपाल के हाथ मजबूत करने की अपील की। हालांकि इस दौरान उन्हें कई स्थानों से मिलीजुली प्रतिक्रिया मिली। उनके कार्यक्रमों में आए प्रतिबद्ध सपाई पशोपेश में दिखे और कई ने इसका खुल कर इजहार भी किया।

विधान परिषद के सभापति रहे राज्यसभा सांसद सुखराम ¨सह यादव व उनके परिवार का आसपास जिलों तक की राजनीति में खासा प्रभाव है। पिता की पुण्यतिथि में नए सियासी आगाज का संकेत देने के बाद रविवार को पहली बार क्षेत्र के दौरे पर निकले चौधरी हरमोहन ¨सह के साथ सेकुलर मोर्चा के ग्रामीण जिलाध्यक्ष शिवमोहन ¨सह चंदेल, देहात जिलाध्यक्ष राजेश कुशवाहा से लेकर पहले ही शिवपाल के हमराह बन चुके सपा ग्रामीण के पूर्व जिला महामंत्री विनोद प्रजापति आदि मौजूद रहे। क्षेत्र के गांव अकबरपुर झवैया पहुंचे सुखराम का उनके विश्वस्त राम ¨सह यादव ने चांदी का मुकुट पहना कर स्वागत किया। रास्ते में गांव रेउना स्थित राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग की सदस्य रही सपा नेत्री सोमवती संखवार के आवास पर बैठ गुफ्तगू करने के बाद वह गांव सरैया में दामोदरपुर के पूर्व प्रधान बल्लू यादव की ओर से आयोजित कार्यक्रम में भी पहुंचे। इन सभी ठिकानों में सुखराम ने शिवपाल व सेकुलर मोर्चा के साथ अपनी प्रतिबद्धता जता यह तक कहने से नही चूके, कि वह जो कुछ भी हैं, उसमें नेता जी मुलायम ¨सह व शिवपाल ¨सह यादव का ही योगदान है। दोनों कार्यक्रम में मौजूद कई सपाई वक्ता महाभारत का उदाहरण देकर दोनों के नष्ट होने की बात कह पशोपेश भी जताते रहे। हालांकि सपा नेत्री सोमवती संखवार ने अखिलेश या समाजवादी पार्टी के साथ अपनी निष्ठा बरकरार होने की बात कहते हुए बताया कि सांसद सुखराम ¨सह के दोनो कार्यक्रम करीब एक पखवारा पूर्व से तय थे और लगाई गई होर्डिगों में सुखराम के साथ मुलायम ¨सह व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव यादव के फोटो लगी थी। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत बतौर सपा सांसद ही किया था।

chat bot
आपका साथी