प्रत्येक ग्राम पंचायत में बेसहारा मवेशियों के लिए बनेंगे आश्रय स्थल

संवाद सहयोगी झींझक संदलपुर-झींझक व संदलपुर ब्लाक की सभी ग्राम पंचायतों में बेसहारा मवे

By JagranEdited By: Publish:Thu, 27 Jan 2022 06:05 PM (IST) Updated:Thu, 27 Jan 2022 06:05 PM (IST)
प्रत्येक ग्राम पंचायत में बेसहारा मवेशियों के लिए बनेंगे आश्रय स्थल
प्रत्येक ग्राम पंचायत में बेसहारा मवेशियों के लिए बनेंगे आश्रय स्थल

संवाद सहयोगी, झींझक : संदलपुर-झींझक व संदलपुर ब्लाक की सभी ग्राम पंचायतों में बेसहारा मवेशियों के लिए पशु आश्रय स्थल बनेंगे। प्रत्येक ग्राम पंचायत के आश्रय स्थल में 10 बेसहारा पशु रखे जाने की व्यवस्था होगी। इस व्यवस्था के संचालित होने से किसानों को राहत मिलेगी।

बेसहारा मवेशियों के आतंक से किसानों की रात की नींद और दिन चैन छिन गया है। उन्हें रात-रात भर जागकर अपनी फसलों की रखवाली करनी पड़ रही है। समस्या से किसानों को राहत दिलाने के लिए झींझक ब्लाक की 46 व संदलपुर ब्लाक की 57 ग्राम पंचायतों में 30 जनवरी तक अस्थायी पशु आश्रय स्थल तैयार करने का निर्णय लिया गया है, यहां पर चरही, पीने के पानी, चारा और टीन शेड तैयार होगा। प्रत्येक पशु आश्रय स्थल में 10 बेसहारा मवेशी रखे जाएंगे। देखरेख के लिए कर्मचारी की तैनाती होगी, जिससे किसानों को राहत मिलेगी। झींझक एडीओ पंचायत राहुल भारती, एडीओ पंचायत संदलपुर दिनेश चंद्र पांडेय ने बताया कि सभी ग्राम पंचायतों में पशु आश्रय स्थल का निर्माण कराने के निर्देश दिए गए हैं। 30 जनवरी तक सभी ग्राम पंचायतों में आश्रय स्थल बनाए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

chat bot
आपका साथी