रंजिश में फौजी के परिवार को बुरी तरह से पीटा, पांच घायल

संवाद सहयोगी रसूलाबाद मक्का निवादां में रंजिश में जम्मू-कश्मीर में तैनात फौजी के परिवार क

By JagranEdited By: Publish:Thu, 17 Sep 2020 07:47 PM (IST) Updated:Thu, 17 Sep 2020 07:47 PM (IST)
रंजिश में फौजी के परिवार को बुरी तरह से पीटा, पांच घायल
रंजिश में फौजी के परिवार को बुरी तरह से पीटा, पांच घायल

संवाद सहयोगी, रसूलाबाद : मक्का निवादां में रंजिश में जम्मू-कश्मीर में तैनात फौजी के परिवार को पड़ोसियों ने जमकर मारा और पथराव कर दिया। इससे फौजी के परिवार के पांच लोग घायल हो गए। सभी को एलएलआर अस्पताल (हैलट) में भर्ती कराया गया है। वहीं दूसरे पक्ष ने भी मारपीट का आरोप लगाया है। दोनों तरफ से मुकदमा दर्ज किया गया है।

मक्का निवादां निवासी जितेंद्र तोमर जम्मू कश्मीर में सेना में हवलदार है। यहां पर उनके पिता किसान जयराम सिंह ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले शिववीर से पुरानी रंजिश चलती है। उनका बेटा विकास पास की गुमटी पर सामान लेने गया था। जहां पहले से ही बैठे रणवीर सिंह, शिववीर सिंह, जयवीर सिंह, जसवीर सिंह, योगेंद्र सिंह, संदीप सिंह व अमित सिंह ने एक राय होकर लाठी-डंडा व कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। शोर सुन वह और परिवार के लोग बचाने आए तो उन लोगों ने उन्हें भी मारा और पथराव कर दिया। इससे जयराम सिंह का पैर टूट गया बाकी विकास, दीवान सिंह, विक्रम सिंह व साहब सिंह लहूलुहान हो गए। उन सभी को सीएचसी लाया गया जहां गंभीर चोट देख कानपुर रेफर कर दिया गया। उधर, दूसरे पक्ष के शिववीर ने पुलिस को बताया कि उसका गांव के ही विकास सिंह, विक्रम सिंह, साहब सिंह, दीवान सिंह, ज्ञान सिंह, जयराम आदि से पुरानी रंजिश चलती है। उन लोगों ने उसे लाठी-डंडों से मारा। जब परिवार के लोग बचाने आए तो उन्हें भी जमकर पीटा और लहूलुहान कर दिया। जिससे वह और पड़ोसी योगेंद्र लहूलुहान हो गए। थाना प्रभारी सुखबीर सिंह कुशवाहा ने बताया कि मामले में दोनों पक्षों ने मारपीट करने का आरोप लगाया गया है। दोनों तरफ से रिपोर्ट दर्ज की गई है।

chat bot
आपका साथी