संदिग्ध हालात में फंदे पर लटका मिला वृद्धा का शव

- स्वजन से एक दिन पहले हुई थी कहासुनी पुलिस व फोरेंसिक टीम ने की जांच

By JagranEdited By: Publish:Thu, 25 Aug 2022 05:13 PM (IST) Updated:Thu, 25 Aug 2022 05:13 PM (IST)
संदिग्ध हालात में फंदे पर लटका मिला वृद्धा का शव
संदिग्ध हालात में फंदे पर लटका मिला वृद्धा का शव

संदिग्ध हालात में फंदे पर लटका मिला वृद्धा का शव

संवाद सहयोगी, रसूलाबाद : संदिग्ध हालात में 70 वर्षीय वृद्धा का शव घर में फंदे से लटका मिला। बुधवार रात को स्वजन से कहासुनी हुई थी और गुरुवार सुबह शव मिला। पुलिस व फोरेंसिक ने जांच की व साक्ष्य एकत्र किया। पुलिस ने पूछताछ के लिए दामाद को हिरासत में लिया है।

अलीपुर रामहार के मजरा रामपुर में 70 वर्षीय पत्नी प्रेमा देवी यहां बेटी आशानी व उसके पति दर्शनलाल संग रहती थी। गुरुवार सुबह दीवार में लगे कड़े में रस्सी के फंदे से उनका शव लटका मिला। इस पर होश उड़ गए। आसपास के लोगों की भी भीड़ जुट गई।

पुलिस भी पहुंची और मामला संदिग्ध जान फोरेंसिक टीम को बुलाया गया। पुलिस को पता चला कि बुखार से प्रेमादेवी पीड़ित थीं। उपचार के रुपये न होने से उन्होंने चारा काटने की कटिया मशीन गांव के एक व्यक्ति को बेच दी थी। इस पर पुत्री व दामाद से विवाद हुआ था और कहासुनी हुई थी। शोर सुन ग्रामीण भी पहुंचे थे और शांत कराया था। कार्यवाहक एसओ भारत सिंह ने बेटी व दामाद दोनों से पूछताछ की साथ ही ग्रामीणों से भी जानकारी ली। पुलिस ने दर्शनलाल को हिरासत में लिया और पूछताछ की। कार्यवाहक एसओ भारत सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का सही कारण पता चलेगा। अगर कोई तहरीर देगा तो उस हिसाब से कार्रवाई की जाएगी।

बेटी के नाम की थी जमीन

पति की मौत के बाद प्रेमादेवी बेटी संग ही रहती थीं। उसके नाम अपनी जमीन कर दी थी और जो मकान उनका बना था उसमें ही आकर बेटी व दामाद रहने लगे थे।

chat bot
आपका साथी