नदी में डूबा किशोर नहीं मिला, लगाया जाम

संवाद सूत्र रूरा: सिमरामऊ गांव स्थित ¨रद नदी पुल के पास गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान नदी में

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 Sep 2018 06:52 PM (IST) Updated:Tue, 18 Sep 2018 06:52 PM (IST)
नदी में डूबा किशोर नहीं मिला, लगाया जाम
नदी में डूबा किशोर नहीं मिला, लगाया जाम

संवाद सूत्र रूरा: सिमरामऊ गांव स्थित ¨रद नदी पुल के पास गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान नदी में डूबे किशोर का पता दूसरे दिन तक नहीं चला। नाकाफी व्यवस्थाओं से नाराज ग्रामीणों ने पुल की सड़क पर जाम लगा दिया। हंगामा देख मौजूद एसडीएम रसूलाबाद ने उन्हें समझाने का प्रयास किया। लेकिन लोग नहीं माने। उच्चाधिकारियों को सूचना देने के साथ ही रसूलाबाद, रूरा थाना पुलिस के अलावा क्यूआरटी को बुलाया गया। हंगामा काट रही भीड़ को समझाने के अलावा स्थानीय तैराकों की मदद लेकर नदी व उसके आसपास के किनारों पर तलाश कराई गई। इधर किशोर का शव न मिलने से परिजन बेहाल रहे।

सोमवार की शाम करीब पांच बजे गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान मुरलीपुर गांव में नाना शिवकरन व नानी उर्मिला के यहां रह रहा नाती प्रशांत ¨सह(11) पुत्र शिशुपाल निवासी महेरा रसूलाबाद भी गया था। विसर्जन के बाद नदी में नहाने के दौरान वह डूब गया था। मामले की जानकारी पर देर शाम तक तैराकों ने तलाश की लेकिन अंधेरे में कोई सफलता न मिलने की बात कह खोजबीन सुबह कराये जाने को कहा गया। मंगलवार सुबह तड़के किशोर के परिजन व अन्य रिश्तेदार लोग अपने ढंग से पानी में घुसकर खोजबीन करते रहे। करीब आठ बजे आये एसडीएम रसूलाबाद परवेज अहमद उच्चाधिकारियों से बातचीत कर रहे थे तभी 9 बजे नाकाफी प्रशासनिक व्यवस्था से नाराज लोगों ने बनीपारा कहिझरी मार्ग के ¨रद नदी पुल पर जाम लगाकर नाराजगी जाहिर करने लगे। एसडीएम ने लोगो को समझाने का प्रयास किया। इस पर लोग भड़कने लगे, हंगामा व गुस्सा को देखते हुए रसूलाबाद, रूरा थाना पुलिस के अलावा पुलिस लाइन से क्यूआरटी मौके पर बुलानी पड़ी। पड़ोसी गांव मल्लाहनपुरवा, आलंपुरखेड़ा गांव के करीब आठ तैराकों को खोजबीन में लगाने के साथ एक नाव भी लगवाई गई। दोपहर बाद कानपुर की 37वीं पीएसी लाइन से आये 4 गोताखोरों को नदी में उतारा गया। लेकिन शाम तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई। करीब 3 बजे एसडीएम ने किशोर के परिजनों व ग्रामीणों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया। एसओ भूपेंद्र राठी ने बताया कि रातभर नदी तट पर रोशनी आदि की व्यवस्था कर एसआई केपी ¨सह, निया•ा हैदर के अलावा कहिझरी चौकी इंचार्ज विनोद कुमार पिप्पल के अलावा अन्य पुलिस कर्मियों को रातभर देखरेख के लिए लगाया गया था लेकिन सुबह तक कोई जानकारी नहीं मिल सकी। बताया कि नदी में बहाव व पानी ज्यादा होने से अनुमान लगाया जा रहा है कि कहीं किशोर का शव बह कर आगे न निकल गया हो।

chat bot
आपका साथी