मुर्री टीम ने दरिया निवादा को हरा ट्राफी पर किया कब्जा

संवाद सहयोगी रसूलाबाद तिस्ती क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच गणतंत्र दिवस को मुर्री व दरिय

By JagranEdited By: Publish:Thu, 27 Jan 2022 05:21 PM (IST) Updated:Thu, 27 Jan 2022 05:21 PM (IST)
मुर्री टीम ने दरिया निवादा को हरा ट्राफी पर किया कब्जा
मुर्री टीम ने दरिया निवादा को हरा ट्राफी पर किया कब्जा

संवाद सहयोगी, रसूलाबाद : तिस्ती क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच गणतंत्र दिवस को मुर्री व दरिया निवादा के खिलाड़ियों के बीच हुआ। इसमें मुर्री ने दरिया निवादा को 40 रनों से हराकर ट्राफी पर कब्जा किया।

फाइनल मैच 16-16 ओवरों का था। इसमें दरिया निवादा के कप्तान आशीष ने टास जीतकर पहले फील्डिग करने का निर्णय किया। मैदान में उतरे मुर्री टीम के कप्तान अमित यादव ने अपने साथियों के सहयोग से 16 ओवरों में पांच विकेट खोकर 137 रन बनाए। इसके जवाब में दरिया निवादा के कप्तान अपने साथियों के सहयोग से 97 रन ही बना सके। इस प्रकार मुर्री ने फाइनल 40 रन से जीत लिया। दरिया निवादा के खिलाड़ियों दूसरे को स्थान से ही संतोष करना पड़ा। टूर्नामेंट के समापन पर विजेता टीम मुर्री के कप्तान अमित यादव को गांव प्रधान जयकिशन यादव ने 11 हजार का प्रथम पुरस्कार दिया। वहीं दरिया निवादा के कप्तान आशीष को उपविजेता की पुरस्कार राशि 5100 रुपये प्रेम तिवारी ने दिए। इस दौरान अंकुश यादव, अमन गुप्ता, अंकित गुप्ता, नमन शुक्ला, छोटू तिवारी, मयंक तिवारी, अमित मिश्रा, कन्हैया मिश्रा, अर्पित तिवारी, बड़े लल्ला गौर, अमर सिंह, दीपू तिवारी, बल्लू मिश्रा मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी