मिलावट की संभावना पर 94 किलो खोया कराया नष्ट

मिलावट की संभावना पर 94 किलो खोया कराया नष्ट

By JagranEdited By: Publish:Fri, 06 Mar 2020 12:11 AM (IST) Updated:Fri, 06 Mar 2020 06:00 AM (IST)
मिलावट की संभावना पर 94 किलो खोया कराया नष्ट
मिलावट की संभावना पर 94 किलो खोया कराया नष्ट

जागरण संवाददाता, कानपुर देहात : होली में मिलावटखोरी पर लगाम लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से अभियान चलाया जा रहा है। गुरुवार को खाद्य विभाग की ओर से जनपद में चार नमूने संकलित किए गए जबकि एक दर्जन से अधिक खोया भट्ठियों का निरीक्षण किया गया। अधिकांश प्रतिष्ठानों में साफ सफाई व्यवस्था दुरुस्त न मिलने पर संचालकों को कार्रवाई का अल्टीमेटम दिया गया। वहीं मिलावट की संभावना पर 94 किलो खोया नष्ट कराया गया।

त्योहारों में मिलावटखोरी का कारोबार फलने फूलने लगता है। अत्यधिक मुनाफा कमाने के लिए प्रतिष्ठान संचालक लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने से नहीं चूकते। मिलावटखोरों पर लगाम लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की ओर से अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को सिकंदरा, भोगनीपुर, रसूलाबाद सहित विभिन्न क्षेत्रों में अभियान चलाया गया, जिसमें रसूलाबाद के शाहपुर स्थित योगेंद्र सिंह के यहां से खोये का नमूना संकलित किया गया। साथ ही मिलावट की संभावना पर 45 किलो खोया नष्ट कराया गया। वहीं ककवन रोड पर खोया लादकर जा रहे राजकिशोर से खोये का नमूना लिया गया। सिकंदरा में ओमप्रकाश के यहां से खोये का नमूना संकलित करने के साथ ही 49 किलो खोया नष्ट कराया गया जबकि भोगनीपुर के सुनियांपुर स्थित बृजेश कुमार के यहां से खोये का नमूना संकलित किया गया साथ ही सिकंदरा में रामप्रकाश, राममिलन, रसूलाबाद में सूरजपाल, सुनील सिंह, उमेश सिंह, भोगनीपुर में भगवान सिंह, घनश्याम, दयाशंकर, रामशंकर सहित करीब एक दर्जन खोया भट्ठियों का निरीक्षण किया गया। अधिकांश स्थानों पर साफ सफाई व्यवस्था का दुरुस्त न मिलने पर संचालकों को कार्रवाई की चेतावनी दी। इस दौरान टीम में जिला अभिहित अधिकारी राजकुमार गुप्ता, मुख्य खाद्य सुरक्षाधिकारी शैलेश दीक्षित, खाद्य सुरक्षाधिकारी धीरज दीक्षित, सुमांशु सचान, सुनील कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी